तेलंगाना राज्य सेवा आयोग ( TSPSC) ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी (एफएसओ), सहायक रजिस्ट्रार और सांख्यिकीय अधिकारी की भर्ती परीक्षा की 'आंसर की' जारी कर दी है। अभ्यर्थी टीएसपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस 'आंसर की' को देख सकते हैं। आपको बता दें कि तेलंगाना राज्य सेवा आयोग ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रार और सांख्यिकीय अधिकारी के लिए परीक्षा का आयोजन कराया था। इस परीक्षा की 'आंसर की' अब जारी की गई है।
तेलंगाना राज्य सेवा आयोग ने 23 फरवरी को खाद्य सुरक्षा अधिकारी और 25 फरवरी को सहायक रजिस्ट्रार की भर्ती परीक्षा का आयोजन कराया था। जबकि सांख्यिकीय अधिकारी के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन 1 मार्च को कराया था। इन सभी भर्ती परीक्षाओं का आयोजन टीएसपीएससी ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन के जरिए निकाला था।
जिन अभ्यर्थियों ने ये परीक्षाएं दी थी वो टीएसपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने विवरण डालकर 'आंसर की' देख सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट
tspsc.gov.in
आपको बता दें कि ये 'फाइनल आंसर की' है। अब इसके बाद रिजल्ट जारी होगा। इससे पहले तेलंगाना राज्य सेवा आयोग 'प्रारंभिक आंसर की' 1 मार्च को जारी कर चुका है।