फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CGBSE Class 10th, 12th Result 2020 Live Updates: प्रज्ञा कश्यप ने 10वीं में 100 प्रतिशत और 12वीं में शिशुमंदिर के टिकेश वैष्णव ने किया टॉप 

Tue, 23 Jun 2020 12:10 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

CGBSE 10th, 12th Result 2020: छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड के परिणाम 23 जून को जारी करने की तैयारी में है। CGBSE छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2020 की घोषणा सुबह 11 बजे की जाएगी। CGBSE छत्तीसगढ़ कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणाम की तारीख और समय की पुष्टि सचिव वीके गोयल ने की है। राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद बस कुछ ही देर में जारी कर देंगे 10वीं और 12वीं का परिणाम।
 
विज्ञापन
Chhattisgarh Board CGBSE Result 2020:
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:02 PM, 23-Jun-2020

12वीं में शिशुमंदिर के टिकेश वैष्णव ने किया टॉप

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी प्रज्ञा कश्यप को 10वीं में 100%, 12वीं में शिशुमंदिर के टिकेश वैष्णव ने किया टॉप। 

11:58 AM, 23-Jun-2020

प्रज्ञा कश्यप ने 10वीं में प्राप्त किए 100 प्रतिशत अंक

प्रज्ञा कश्यप ने 10वीं की परीक्षा में टॉप किया है, प्रज्ञा ने 600 अंकों की परीक्षा में पूरे 600 अंक प्राप्त किए है। वहीं प्रशंसा राजपूत ने 99.33 फीसदी अंकों के साथ दूसरे साथ पर रहीं।

11:47 AM, 23-Jun-2020

वर्ष 2020 और 2019 में ऐसा रहा 12वीं का रिजल्ट

इस वर्ष छत्तीसगढ़ बोर्ड के 12वीं में पास होने वाले छात्रों का प्रतिशत 78.59 है। वहीं साल 2019 में 12वीं में पास होने वाले छात्रों का पास होने का प्रतिशत 78.43 था।

11:27 AM, 23-Jun-2020

10वीं परीक्षा में प्रज्ञा कश्यप रही टॉपर

इस वर्ष छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं परीक्षा में प्रज्ञा कश्यप ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान पाया है। 

विज्ञापन
11:24 AM, 23-Jun-2020

12वीं परीक्षा में ये रहे टॉपर

12वीं में मुंगेली के टिकैश वैष्णव ने पहला स्थान पाया है। रायपुर की श्रेया अग्रवाल दूसरे औऱ  तनु यादव तीसरे स्थान पर रही हैं।

11:20 AM, 23-Jun-2020

इस वर्ष इतने प्रतिशत रहा परिणाम

इस वर्ष छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में 10वीं में 73.62 फीसदी और 12वीं 78.59 प्रतिशत परिणाम रहा है।

11:14 AM, 23-Jun-2020

इस तरह देखें अपना परिणाम

इन चरणों के माध्यम से देख सकते है अपना परिणाम-

  • 10वीं और 12वीं बोर्ड के रिजल्ट देखने के लिए छात्र सबसे पहले बोर्ड की वेबसाइट पर जाएं।
  • उसके बाद विद्यार्थी अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  • रोल नंबर दर्ज करने के बाद अन्य मांगी गई जानकारी को भर कर सबमिट पर क्लिक करें
  • आपका परिणाम आपके सामने होगा।

11:03 AM, 23-Jun-2020

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम किए घोषित

करीब छह लाख अभ्यर्थियों का इंतजार हुआ खत्म छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम।

10:50 AM, 23-Jun-2020

वर्ष 2015 और 2017 में ऐसा रहा था परिणाम

वर्ष 2015 में पास होने वाले छात्रों का प्रतिशत 71.12 था, जो 2016 में  बढ़ कर 73.43 हो गया था। इसी तरह, 2017 में पास होने वाले विद्यार्थियों का प्रतिशत 76.37 प्रतिशत था।

10:46 AM, 23-Jun-2020

बस 15 मिनट बाद जारी होगा परिणाम

10वीं और 12वीं के छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड को अपने पास रख लें, महज 15 मिनट बाद जारी हो जाएगा छत्तीसगढ़ बोर्ड परिणाम।

10:40 AM, 23-Jun-2020

छत्तीसगढ़ सरकार ने इन कक्षों के छात्रों को किया पदोन्नत

छत्तीसगढ़ सरकार ने कक्षा 1 से 8 और 9वीं  और 11वीं के छात्रों को अगली कक्षा में पदोन्नत करने का भी निर्णय लिया है।

10:33 AM, 23-Jun-2020

पिछले साल इतने छात्र हुए थे पास

छत्तीसगढ़ बोर्ड, पिछले वर्ष 2019 में 10वीं कक्षा में करीब 3,88,120 छात्र उपस्थित हुए थे, जिनमें से 2,61,177 छात्रों ने परीक्षा पास की थी।

10:16 AM, 23-Jun-2020

25 मई तक मूल्यांकन का कार्य हो गया था पूरा

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन 25 मई तक पूरा कर लिया था। इस साल, कोरोनोवायरस महामारी के कारण मूल्यांकन और परिणाम जारी करने में देरी हुई है।
 

10:10 AM, 23-Jun-2020

कुछ देर में जारी होंगे छत्तीसगढ़ बोर्ड के परिणाम

CGBSE 10th, 12th Result 2020: वीडियो कॉन्फ्रेंस के कुछ देर बाद ही जारी हो जाएंगे छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परिणाम।

10:00 AM, 23-Jun-2020

छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर मिलेंगे अंक

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने बाद में बची हुई परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अंक देने का फैसला किया है।

09:50 AM, 23-Jun-2020

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने मार्च में आयोजित की परीक्षा

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा का आयोजन मार्च में किया था। परंतु कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण परीक्षाओं को बीच में रोकना पड़ा था।

09:44 AM, 23-Jun-2020

पहली बार वेबिनार के माध्यम से घोषित किए जाएंगे परिणाम

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने अपनी विज्ञप्ति में कहा परिणाम आज सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा। राज्य के शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह कोरोना वायरस की वजह से वेबिनार के माध्यम से परिणाम जारी करेंगे। 

09:34 AM, 23-Jun-2020

CGBSE 10वीं, 12वीं के परिणाम ऐसे करें चेक

CGBSE 10th, 12th Result 2020: कैस देख 10वीं-12वीं रिजल्ट

- सबसे पहले विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- बोर्ड की वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।
- यहां विद्यार्थियों को दसवीं और बारहवीं के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
- इस लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा जहां विद्यार्थियों को अपनी जानकारी भरनी होगी।
- अभ्यर्थी जैसे ही अपना रोल नंबर और जन्मतिथि आदि विवरण डालेंगे उनका रिजल्ट खुल जाएगा।
- विद्यार्थी अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं या फिर उसका प्रिंट ले सकते हैं।

09:29 AM, 23-Jun-2020

इन वेबसाइट पर देखें अपना परिणाम

CGBSE 10th, 12th Result 2020: रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट cgbse.nic.in, http://results.gov.in/cgresults और results.cg.nic.in पर जारी किया जाएगा।

 

09:14 AM, 23-Jun-2020

साल 2019 में ये थे टॉपर्स

CGBSE 10th, 12th Result 2020: वर्ष 2019 में निशा पटेल ने  93.33 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया था। लड़कियों का पास प्रतिशत 77.70 था। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 68.25 रहा। जबकि बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का पास प्रतिशत 78.43 था।  बारहवीं कक्षा में योगेंद्र वर्मा ने 97.40 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया था।
 

09:07 AM, 23-Jun-2020

साल 2019 में लड़कियों ने बाजी मारी थी

CGBSE 10th, 12th Result 2020: वर्ष 2019 में दसवीं कक्षा में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ते हुए अपने दबदबा कायम किया था। परीक्षा में 68 फीसदी विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की थी।
 

09:02 AM, 23-Jun-2020

साल 2018 में ऐसा रहा था परिणाम

CGBSE 10th, 12th Result 2020:  साल 2018 में लड़कियों ने दोनों कक्षाओं में लड़कों को पीछे छोड़ दिया था। कक्षा 10वीं में लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 66 प्रतिशत था और लड़कियों के लिए यह 69.40 प्रतिशत था।

08:56 AM, 23-Jun-2020

खुद को करें यहां रजिस्ट्रर

CGBSE 10th, 12th Result 2020:  अभ्यर्थी अपने परिणाम को सबसे पहले देखने के लिए यहां पंजीकरण कर सकते हैं।

सीजीबीएसई सीजी बोर्ड 12 वीं परिणाम 2020 - यहां रजिस्टर करें
सीजीबीएसई सीजी बोर्ड 10 वीं परिणाम 2020 - यहां रजिस्टर करें

08:46 AM, 23-Jun-2020

साल 2019 में 10वीं का पास प्रतिशत 68.2 रहा था

CGBSE 10th, 12th Result 2020: जबकि 10वीं के लिए यह 68.2 प्रतिशत था।

08:36 AM, 23-Jun-2020

वर्ष 2019 में 12वीं का पास प्रतिशत 78.43 रहा था

CGBSE 10th, 12th Result 2020: वर्ष 2019 में 12वीं बोर्ड परीक्षा का पास प्रतिशत 78.43 रहा था।
 

08:28 AM, 23-Jun-2020

12वीं में 2.66 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

CGBSE 10th, 12th Result 2020: वहीं छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 12वीं में 2.66 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
 

08:15 AM, 23-Jun-2020

10वीं में करीब 3.84 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था

CGBSE 10th, 12th Result 2020: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं में करीब 3.84 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था।  
 

08:00 AM, 23-Jun-2020

इस वर्ष 25 मई को बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन हुआ पूरा

CGBSE 10th, 12th Result 2020: इस वर्ष 25 मई को बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा किया जा चुका था।
 

07:48 AM, 23-Jun-2020

विद्यालय खुलने पर छात्रों को मिलेगी मार्कशीट

CGBSE 10th, 12th Result 2020:  छत्तीसगढ़ बोर्ड के परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय खुलने पर छात्रों को प्रमाणपत्र दी जाएगी।

07:33 AM, 23-Jun-2020

राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह करेंगे परिणामों कि घोषणा

CGBSE 10th, 12th Result 2020:  छत्तीसगढ़ बोर्ड के परिणाम आधिकारिक रूप से सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह के द्वारा घोषित किए जाएंगे।

07:24 AM, 23-Jun-2020

आज 11 बजे जारी होंगे परिणाम

CGBSE 10th, 12th Result 2020:  छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट आज 11 बजे होगा जारी। 
 

07:07 AM, 23-Jun-2020

CGBSE Class 10th, 12th Result 2020 Live Updates: प्रज्ञा कश्यप ने 10वीं में 100 प्रतिशत और 12वीं में शिशुमंदिर के टिकेश वैष्णव ने किया टॉप 

CGBSE 10th, 12th Result 2020: छत्तीसगढ़ बोर्ड के दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजे आज होंगे घोषित किए जाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें