छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के तहत उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है। ऐसा नहीं करने की स्थिति में उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। बोर्ड परीक्षाएं सुबह नौ बजे से शुरू होंगी।
उत्तर पुस्तिकाएं सुबह 9:05 बजे बांटी जाएंगी और छात्रों को सुबह 9:10 बजे से प्रश्न पत्र पढ़ने का समय मिलेगा। छात्र सुबह 9:15 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक परीक्षा लिख सकेंगे। परीक्षा देने जाने से पहले परीक्षार्थियों को सुनिश्चित करना चाहिए कि उन्होंने सभी जरूरी अनुमेय वस्तुओं को रख लिया है, जिससे कि उन्हें परीक्षा केंद्र में किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।