CG Board 10th- 12th Result: छत्तीसगढ़ बोर्ड के दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 18 जून को जारी हो सकता है। माध्यमिक शिक्षा मंडल कल दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर सकता है। हालांकि, अभी बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी होने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
बता दें कि इससे पहले बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की शेष परीक्षाओं को नहीं आयोजित कराने का निर्णय लिया था। कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन के घोषणा के साथ ही बोर्ड की कुछ परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद बोर्ड ने इन परीक्षाओं को आयोजित नहीं कराने का फैसला लिया था। दसवीं और बारहवीं कक्षा की जो परीक्षाएं हुई हैं उन कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा हो गया है। बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की भी तैयारी कर ली है। कहा जा रहा है कि बोर्ड कल दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि इसे लेकर बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। दसवीं और बारहवीं की शेष परीक्षाओं के नंबर बोर्ड आंतरिक मूल्यांकन के जरिए देगा। विद्यार्थी अपना रिजल्ट देखने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं और यहां रिजल्ट के जारी होते ही विद्यार्थियों को लिंक मिलेगा जिसको खोलने के बाद अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालते ही रिजल्ट खुल जाएगा।