फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBSE 10th- 12th Exams 2020: राजस्थान बोर्ड की दसवीं-बारहवीं की शेष परीक्षाएं 18 जून से होंगी शुरू

Wed, 17 Jun 2020 07:46 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राजस्थान बोर्ड की शेष परीक्षाएं - फोटो : PTI
विज्ञापन

RBSE 10th 12th Exams 2020: राजस्थान बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की शेष परीक्षाएं कल से शुरू हो रही हैं। ये परीक्षाएं सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुई आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थी मास्क लगाकर परीक्षाएं देंगे। बिना मास्क के छात्रों और शिक्षकों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षाओं से जुड़े सभी कर्मचारियों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य है। विद्यार्थियों को परीक्षा से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्रों में बुलाया गया है।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने विद्यार्थियों को परीक्षाओं की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने दसवीं और बारहवीं की शेष परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों से हाथों को सैनिटाइजर, मुंह पर मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने का निवेदन किया है।

इसे भी पढ़ें-दिल्ली विश्वविद्यालय: ओपन बुक परीक्षा में व्हॉट्सएप से विद्यार्थियों को मिलेंगे प्रश्नपत्र, मेल से भेज सकेंगे पेपर का हल
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी विद्यार्थियों की परीक्षाओं से पहले थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। सोशल डिस्टेंसिंग को देखते हुए परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है। अब शेष परीक्षाओं का आयोजन 6201 परीक्षा केंद्र पर होगा। जबकि पहले परीक्षा केंद्रों की संख्या 5680 थी। विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र साथ ले जाना अनिवार्य है। ऐसे में इस बात का ख्याल रखें कि आप अपने साथ प्रवेश पत्र जरूर ले जाएं। कल 12वीं का गणित का पेपर होगा। परीक्षा का वक्त सुबह 8.30 बजे से शुरू होगा। दसवीं की शेष परीक्षाएं 29 और 30 जून को होगी। विद्यार्थी परीक्षाओं की विस्तृत डेटशीट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें