फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CGBSE 2019: इस तारीख से शुरू हो रही है कक्षा 10वीं व 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा, डेटशीट जारी

Wed, 26 Jun 2019 11:48 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) ने वर्ष 2019 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं और 12वीं के वोकेशनल कोर्सेज की सप्लीमेंट्री परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। इन सप्लीमेंट्री परीक्षाओं की डेटशीट सीजीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की गई है। इस वेबसाइट से अभ्यर्थी पूरा टाइम टेबल डाउलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


ये सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 05 जुलाई 2019 से शुरू होंगी। कक्षा 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 05 जुलाई 2019 से शुरू होकर 15 जुलाई 2019 तक चलेंगी। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 05 जुलाई 2019 से शुरू होकर 18 जुलाई 2019 तक आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा कक्षा 12वीं के वोकेशनल कोर्सेज की सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन 05 जुलाई 2019 से लेकर 15 जुलाई 2019 तक किया जाएगा। 

सभी परीक्षा का समय दी गई तिथियों में सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12.30 बजे तक होगा। अभ्यर्थियों को सुबह 9 बजे तक उनके आवंटित केंद्र में प्रवेश कर जाना होगा। आंसर बुकलेट सुबह 9.05 बजे वितरित किए जाएंगे। प्रश्न पत्रों का वितरण सुबह 9.25 बजे होगा। आंसर-बुकलेट में अभ्यर्थी की आवश्यक जानकारी भरने के लिए करीब 20 मिनट का समय दिया जाएगा। 
विज्ञापन


किसी अभ्यर्थी को किस केंद्र पर परीक्षा देनी है, इसकी जानकारी उनके हॉल टिकट पर अंकित होगी। अभ्यर्थी अपना हॉल टिकट ध्यान से पढ़ें और परीक्षा केंद्र पर इसे ले जाना बिल्कुल न भूलें। बिना हॉल टिकल आपको परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

CGBSE 2019 : ऐसे देखें कक्षा 10वीं, 12वीं और वोकेशनल कोर्सेज के टाइम टेबल

  • छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  •  यहां हाई स्कूल / हायर सेकेंडरी / हायर सेकेंडरी व्यवसायिक पूरक / अवसर परीक्षा 2019 समय सारिणी की लिंक पर क्लिक करें।
  • टाइम टेबल स्क्रीन पर आ जाएगा।

विज्ञापन

CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

CGBSE द्वारा कक्षा 10वीं, 12वीं और वोकेशनल कोर्सेज की सप्लीमेंट्री परीक्षा का टाइम टेबल डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें