फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WBJEE 2019: काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां से लें पूरी जानकारी

Wed, 26 Jun 2019 11:43 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
वेस्ट बंगाल ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (WBJEE) काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने wbjee 2019 की परीक्षा को क्लीअर किया है वे काउंसलिंग के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। उम्मीदवार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट wbjeeb.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बता दें कि कांउसलिंग एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन मोड में उपस्थित है। इनके लिए अंतिम तिथि 29 जून निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

उम्मीदवार ध्यान दें जिन लोगों ने डब्ल्यूबीजेईई परीक्षा को पास किया है केवल उनके लिए ये जानकारी जारी की गई है। 26 मई को होने वाली ये परीक्षा स्नातक कोर्स जैसे - इंजीनिरिंग और टेक्नोलॉजी, फार्मेसी और आर्किटेक्चर में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी। परीक्षा दो शिफ्ट्स में आयोजित हुई थीं। पेपर 1 की परीक्षा सुबह 11 से 1 बजे तक चली और  जबकि पेपर 2 की परीक्षा 2 बजे से 4 बजे तक चली।   

ऐसे करेें रजिस्ट्रेशन-
  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 
  2. उसके बाद होम पेज पर उपस्थित WBJEE रजिस्ट्रेशन से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। 
  4. नए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। 
  5. दी गई जगह में जरूरी जानकारी भरें। 
  6. सबमिट बटन पर क्लिक करें। 
  7. फीस का भुगतान करें। 
  8. अपने कॉलेज और कोर्स का चयन करें।
  9. प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सबमिट बटन फिर क्लिक करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें