कंबाइंड मेरिट लिस्ट में क्या होगा?
- अभ्यर्थी का नाम
- रोल नंबर
- विषयवार स्कोर
- कुल प्राप्तांक
- रैंक और कटऑफ डिटेल्स
अब आगे क्या होगा?
पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य में लगभग 91 डीएलएड कॉलेज संचालित हो रहे थे, जिनमें कुल 6720 सीटें उपलब्ध थीं। हालांकि, इस वर्ष कुछ संस्थानों को मान्यता न मिलने के कारण सीटों की संख्या में कमी आ सकती है। अब प्रवेश की अगली प्रक्रिया यानी काउंसलिंग अगले महीने से शुरू होने की संभावना है। पिछली बार यह प्रक्रिया CHiPS (चिप्स) के माध्यम से कराई गई थी, लेकिन इस बार किसी नई एजेंसी द्वारा काउंसलिंग आयोजित की जा सकती है। इससे संबंधित विस्तृत जानकारी और शेड्यूल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
कैसे चेक करें CG Pre DElEd Result 2025?
- सबसे पहले vyapamcg.cgstate.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- अब “प्री डीएलएड रिजल्ट 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालें।
- कैप्चा कोड भरकर लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, उसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट ले लें।