फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GSEB Result: गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस सप्लीमेंट्री का रिजल्ट घोषित, पास प्रतिशत 83.51% तक पहुंचा; ऐसे करें चेक

Sat, 12 Jul 2025 09:12 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

GSEB Science Supplementary Result 2025: गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं साइंस सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर सीट नंबर डालकर रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
Gujarat 12th Science Supplementary Result 2025 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Gujarat 12th Science Supplementary Result 2025: गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने 12वीं साइंस स्ट्रीम की पूरक परीक्षा का रिजल्ट 2025 आज, 12 जुलाई को आधिकारिक वेबसाइट www.gseb.org पर घोषित कर दिया है। जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपने सीट नंबर की मदद से प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

WhatsApp पर भी मिलेगा रिजल्ट

गुजरात बोर्ड ने इस बार छात्रों की सुविधा के लिए व्हाट्सएप पर भी रिजल्ट उपलब्ध कराया है। छात्र अपने सीट नंबर को 6357300971 पर भेजकर भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।

रिजल्ट में क्या-क्या जानकारी होगी शामिल?

  • छात्र का नाम और सीट नंबर
  • विषयवार अंक
  • कुल अंक
  • ग्रेड
  • पास या फेल की स्थिति
यह मार्कशीट केवल अस्थायी (प्रोविजनल) है। मूल प्रमाणपत्र और मार्कशीट स्कूलों को बाद में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

GSEB 12th Supplementary Result: पूरक परीक्षा पासिंग क्राइटेरिया

परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। जहां थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों शामिल हैं, वहां दोनों में अलग-अलग 33% अंक लाना जरूरी होगा। केवल कुल योग में पास होना पर्याप्त नहीं होगा। साथ ही, जिन छात्रों ने सभी आवश्यक शर्तें पूरी करते हुए कुल मिलाकर 33 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें पास घोषित किया जाएगा।

कुल प्रदर्शन की बात करें तो GSEB 12वीं साइंस परीक्षा 2025 में कुल 1,00,575 छात्रों ने भाग लिया। परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 83.51% रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 83.20% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 83.79% दर्ज किया गया। 

ऐसे करें GSEB 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 चेक

  • सबसे पहले GSEB की आधिकारिक वेबसाइट www.gseb.org पर जाएं।
  • “HSC Science Purak Examination Result-2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना सीट नंबर दर्ज करें।
  • ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें