फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Glitch: आज से शुरू होने थे 12वीं के पुनर्मूल्यांकन आवेदन, नहीं काम कर रही वेबसाइट; दिखा रहा 'अंडर अपडेशन'

Mon, 01 Jun 2026 12:18 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Re-evaluation Portal 2026: सीबीएसई कक्षा 12 के री-इवैल्युएशन और पोस्ट-रिजल्ट एक्टिविटीज के लिए 2026 पोर्टल अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। तय समय बीत जाने के बाद भी वेबसाइट पर “Under Updation” दिख रहा है, जिससे छात्रों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
CBSE Re-evaluation Portal 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE Re-evaluation Portal 2026: कक्षा 12 के पोस्ट-रिजल्ट कार्यों के लिए CBSE द्वारा 1 जून 2026 से पोर्टल शुरू करने की घोषणा की गई थी, लेकिन निर्धारित समय निकल जाने के बाद भी यह अभी तक सक्रिय नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


छात्र जब पोर्टल पर लॉगिन करने की कोशिश कर रहे हैं तो उन्हें लगातार “Under Updation” का संदेश दिखाई दे रहा है, जिससे देशभर में छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है।

CBSE Re-evaluation Portal 2026: 1 जून से शुरू होना था आवेदन

CBSE ने पहले कक्षा 12 के री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन पोर्टल को मई के अंत में शुरू करने की योजना बनाई थी, लेकिन तकनीकी कारणों के चलते इसे स्थगित कर 1 जून 2026 कर दिया गया।

बोर्ड की ओर से कहा गया था कि वेबसाइट को अपग्रेड और मजबूत किया जा रहा है, ताकि छात्रों को आवेदन करते समय किसी तरह की परेशानी न हो। हालांकि, तय तारीख के बाद भी पोर्टल शुरू नहीं हो पाया है।

CBSE Re-evaluation 2026: आवेदन करने के स्टेप्स

छात्र री-इवैल्यूएशन या वेरिफिकेशन के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:

  • सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर “Post Result Activities / Re-evaluation” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी से लॉगिन करें।
  • जिस विषय के लिए आवेदन करना है, उसे चुनें।
  • Re-evaluation या Verification विकल्प सिलेक्ट करें।
  • आवश्यक जानकारी भरकर फीस का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
    विज्ञापन

     

पोर्टल जल्द होगा शुरू

सीबीएसई ने अपने X (पूर्व ट्विटर) पोस्ट में जानकारी दी है कि प्रिय विद्यार्थियों, सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन पोर्टल जल्द ही शुरू किया जाएगा। इसकी आधिकारिक घोषणा शीघ्र ही की जाएगी।

विज्ञापन

री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया कैसे होगी?

बोर्ड की ओर से उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्रदान करने की प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली गई है। अब जब भी बोर्ड आधिकारिक रूप से री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया शुरू करेगा, तो छात्र उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी में यदि किसी प्रश्न में अंकन या गणना संबंधी गलती दिखाई देती है, तो वेरिफिकेशन के लिए आवेदन कर सकेंगे।

इसके बाद छात्र उन सवालों के लिए री-इवैल्यूएशन का अनुरोध कर सकते हैं, जहां उन्हें लगता है कि सही अंक नहीं दिए गए हैं। बोर्ड के अनुसार री-इवैल्यूएशन के बाद अंक बढ़ भी सकते हैं, घट भी सकते हैं या पहले जैसे ही रह सकते हैं। संशोधित अंक ही अंतिम माने जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें