फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG PET Counselling: छत्तीसगढ़ पीईटी काउंसलिंग राउंड-2 मेरिट लिस्ट जारी, 16 जुलाई को आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

Sun, 13 Jul 2025 06:22 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CG PET Admission 2025: छत्तीसगढ़ पीईटी काउंसलिंग 2025 के तहत राउंड-2 की मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लिस्ट देख सकते हैं। सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 16 जुलाई को घोषित होगा, जिसके बाद 17 से 20 जुलाई तक एडमिशन की प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG PET Counselling 2025: छत्तीसगढ़ तकनीकी शिक्षा संचालनालय (DTE) ने छत्तीसगढ़ पीईटी 2025 राउंड 2 के तहत बीटेक कोर्स में दाखिले के लिए मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। अभ्यर्थी इसे आधिकारिक वेबसाइट cgdte.admissions.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 14 जुलाई

जिन छात्रों को मेरिट लिस्ट में कोई त्रुटि नजर आती है, वे 14 जुलाई तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद 16 जुलाई 2025 को राउंड 2 की सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी की जाएगी।

एडमिशन प्रोसेस और आगे की काउंसलिंग

राउंड 2 के तहत जिन अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित होगा, उन्हें 17 से 20 जुलाई के बीच डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और कॉलेज रिपोर्टिंग करनी होगी। यदि किसी को राउंड 2 में सीट नहीं मिली है, तो निराश होने की जरूरत नहीं है। राउंड 3 के लिए पंजीकरण और चॉइस फिलिंग 22 से 25 जुलाई के बीच की जा सकेगी। राउंड 3 की मेरिट लिस्ट 27 जुलाई को आएगी और सीट अलॉटमेंट 30 जुलाई को घोषित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

CG PET 2025: महत्वपूर्ण तिथियां

इवेंट तारीख
राउंड 2 मेरिट लिस्ट 13 जुलाई 2025
आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई 2025
सीट अलॉटमेंट (राउंड 2) 16 जुलाई 2025
एडमिशन प्रक्रिया 17 - 20 जुलाई 2025
राउंड 3 पंजीकरण और चॉइस फिलिंग 22 - 25 जुलाई 2025
राउंड 3 मेरिट लिस्ट 27 जुलाई 2025
आपत्ति दर्ज (राउंड 3) 28 जुलाई 2025
सीट अलॉटमेंट (राउंड 3) 30 जुलाई 2025
राउंड 3 एडमिशन प्रक्रिया 31 जुलाई - 3 अगस्त 2025

क्या है CG PET?

छत्तीसगढ़ प्री-इंजीनियरिंग टेस्ट (CG PET) एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है, जिसके माध्यम से राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक जैसे कोर्स में प्रवेश मिलता है। इस परीक्षा के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया चरणबद्ध रूप से होती है, जिसमें मेरिट, छात्र द्वारा भरे गए विकल्प और सीटों की उपलब्धता के आधार पर सीटों का आवंटन किया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें