इंजीनियरिंग की तर्ज पर अब बीए, बीकॉम और बीएससी के छात्रों को भी डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई के दौरान ही रोजगार मिल सकेगा। केंद्र सरकार जनरल डिग्री प्रोग्राम के छात्रों को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से उनके कोर्स में 20 से 35 फीसदी वोकेशनल पाठ्यक्रम शामिल करने की तैयारी कर रही है। इसमें छात्रों को मार्केट डिमांड के आधार पर कौशल विकास के साथ ट्रेनिंग भी मिलेगी। ताकि पासआउट होने से पहले छात्र कैंपस प्लेसमेंट ले सकें या फिर वे अपना व्यवसाय शुरू कर सकें।
केंद्र सरकार ने इस योजना का खाका राज्यों समेत सभी विश्वविद्यालयों के साथ साझा किया है और उनसे सुझाव भी मांगे हैं।