राजस्थान में दस नए मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी गई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा की अलवर, बांरा, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़ समेत कई जिलों में नए मेडिकल कॉलेज के निर्माण में केंद्र सरकार समर्थित योजना के तहत मंजूरी दे दी गई है।
मेडिकल कॉलेज के लिए कुल 325 करोड़ों रुपये में से भारत सरकार द्वारा 60 प्रतिशत यानी 195 करोड़ रुपये और 40 प्रतिशत यानी 130 करोड़ रुपये की धनराशि राज्य सरकार द्वारा प्राप्त की जाएगी। राजस्थान में अब ये दस मेडिकल कॉलेज के निर्माण के बाद इनकी संख्या बढ़कर 26 हो जाएंगी। आपको बता दें कि इन कॉलेजों के निर्माण में केंद्र सरकार द्वारा 1950 करोड़ रुपये और राज्य सरकार द्वारा 1300 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
डॉ. शर्मा ने कहा की जयपुर में आजादी के समय सिर्फ एक मेडिकल कॉलेज हुआ करता था। वही अब इन की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है, और अब मेडिकल कॉलेज की संख्या बढ़कर 14 हो चुकी है।
ये भी पढ़ें : स्कूलों में लंच ब्रेक और कक्षाओं के दौरान इस तरह होगा बच्चों का मनोरंजन, NCERT की सलाह