फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी बिजनेस स्कूलों में मिलेगी MBA की डिग्री, नियमों में किया बदलाव

Sat, 13 Jan 2018 10:46 AM IST
सीमा शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

आईआईएम की तर्ज पर देशभर के तीन सौ टॉप बिजनेस स्कूलों में भी अब डिप्लोमा की जगह एमबीए की डिग्री मिलेगी। केंद्र सरकार ने पीजीडीएम बिजनेस स्कूलों की मांग को मंजूरी दे दी है। हालांकि उक्त संस्थानों को एमबीए डिग्री की पढ़ाई की अनुमति से पहले अपनी स्टेट यूनिवर्सिटी या फिर डीम्ड संस्थान से मान्यता लेनी जरूरी होगी। सरकार 23 जनवरी को इसकी अधिसूचना जारी करेगी।

विज्ञापन


अधिकारी के मुताबिक, टॉप पीजीडीएम बिजनेस स्कूल एमबीए की पढ़ाई तो करवाते थे, लेकिन डिग्री की बजाय छात्रों को डिप्लोमा देते थे। विदेशों में एमबीए डिप्लोमा की बजाय डिग्री का महत्व होता है, इसीलिए केंद्र सरकार ने आईआईएम की लंबित मांग को पूरा करते हुए संसद से कानून पास कर इसकी मंजूरी दे दी।

आईआईएम में अब एमबीए की डिग्री ही मिलेगी। आईआईएम बिल की मंजूरी के बाद अन्य बिजनेस स्कूलों ने सरकार से डिप्लोमा की बजाय डिग्री देने की इजाजत मांगी। संस्थानों का तर्क था कि आईआईएम में डिग्री की मंजूरी के बाद छात्र उनके संस्थानों में दाखिला नहीं लेंगे। सरकार ने उन्हें कहा कि पीजीडीएम बिजनेस स्कूल भी एमबीए की डिग्री की पढ़ाई करवाने चाहते हैं, तो उन्हें अपने राज्य की यूनिवर्सिटी या डीम्ड यूनिवर्सिटी से मान्यता लेनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें