फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CCSU Result 2025: चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी ने बीबीए और बीसीए परीक्षाओं का रिजल्ट किया घोषित, यहां देखें

Tue, 22 Jul 2025 02:42 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CCSU Result Direct Link: चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी ने बीबीए और बीसीए जून 2025 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
CCSU, सीसीएसयू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chaudhary Charan Singh University Result: चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCSU) ने बीबीए और बीसीए जून 2025 सेमेस्टर परीक्षाओं का रिजल्ट 22 जुलाई 2025 को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब अपना परिणाम यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट ccsuniversity.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर दर्ज करना अनिवार्य है।
विज्ञापन


यह रिजल्ट रेगुलर और प्राइवेट दोनों प्रकार के छात्रों के लिए जारी किया गया है। साथ ही, यूनिवर्सिटी ने डिटेन (अस्थायी रूप से रोके गए) छात्रों की लिस्ट भी कॉलेज कोड के अनुसार प्रकाशित कर दी है।

डिटेन लिस्ट में शामिल प्रमुख कॉलेज कोड

  • बीबीए सेमेस्टर II: 1003, 1248, 1263, 415, 642, 869, 969
  • बीबीए सेमेस्टर IV: 1248, 415, 612, 642, 660, 664, 916, 969
  • बीसीए सेमेस्टर II: 1003, 1248, 313, 415, 623, 642, 664, 801, 916
  • बीसीए सेमेस्टर IV: 1131, 1248, 313, 642, 663, 664, 698, 801, 916, 969

इससे पहले, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU) ने जिन पाठ्यक्रमों के परिणाम घोषित किए थे, उनमें शामिल हैं: एलएल.बी. सेमेस्टर-IV जून 2025 परीक्षा (सभी छात्र घोषित), बी.एड. फाइनल 2025 परीक्षा (कुछ कॉलेजों के छात्रों को डिटेन किया गया) और बीए एलएल.बी. सेमेस्टर II, IV, VI और VIII जून 2025 परीक्षाएं (सभी छात्र घोषित)।

विज्ञापन

CCSU Result 2025: ऐसे करें चेक

  • CCSU की आधिकारिक वेबसाइट ccsuniversity.ac.in पर जाएं।
  • 'स्टूडेंट कॉर्नर' सेक्शन पर क्लिक करें।
  • ड्रॉपडाउन में 'रिजल्ट' विकल्प चुनें।
  • अपनी परीक्षा का कोर्स और सेमेस्टर चुनें।
  • रोल नंबर और अन्य डिटेल भरें।
  • 'सबमिट' पर क्लिक करें, रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रिजल्ट को ध्यानपूर्वक जांचें और डिटेन लिस्ट को भी अच्छे से सत्यापित करें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि या असहमति हो तो छात्र अपने संबंधित कॉलेज की परीक्षा शाखा या विश्वविद्यालय की आधिकारिक हेल्पलाइन से संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें