फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CCSU Admission 2019: जिले में हुए 57426 एडमिशन, आज कॉलेजों में ऑफर लेटर जमा करने का अंतिम दिन

Wed, 28 Aug 2019 08:46 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में अब तक 142923 एडमिशन हो चुके हैं। मेरठ जिले की बात करें तो यहां पर 57426 एडमिशन हो गए हैं। इनमें यूजी-पीजी और एलएलबी के एडमिशन शामिल हैं। 31 अगस्त कॉलेजों में एडमिशन की अंतिम तिथि है। मंगलवार से दोबारा पंजीकरण वाले एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार को कॉलेजों में ऑफर लेटर जमा करने का अंतिम दिन है।

विज्ञापन


सीसीएसयू के एडेड और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में मेरठ जिले में 57426 एडमिशन हुए हैं। इनमें 14594 छात्र और 16905 छात्राएं हैं। सबसे ज्यादा एडमिशन बीए विषय में हुए हैं। इसमें 14630 छात्र-छात्राओं ने एडमिशन लिया है। इसके बाद दूसरे नंबर पर बीएससी है। बीकॉम में 3266 एडमिशन हुए हैं। बीबीए में 2519 और बीसीए में 2101 एडमिशन हुए हैं। तीन वर्षीय एलएलबी में मेरठ में अब तक सिर्फ 900 एडमिशन हुए हैं। पांच वर्षीय बीए-एलएलबी में 453 एडमिशन हुए हैं। मेरठ कॉलेज की एलएलबी की मेरिट अभी भी जारी नहीं की जा सकी है। बीसीआई से मान्यता का पत्र मिलने के बाद कॉलेज ओपन मेरिट में ऑफर लेटर मांगेगा। इसके बाद मेरिट बनाकर एडमिशन किए जाएंगे।

आरक्षित श्रेणी की सीटों पर होंगे सामान्य श्रेणी के एडमिशन
मंगलवार से कॉलेजों में दोबारा पंजीकरण वाले आवेदनों के एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्रों ने पहले दिन ऑफर लेटर कॉलेजों में जमा किए हैं। बुधवार को भी कॉलेजों में ऑफर लेटर जमा किए जाएंगे। इसके बाद कॉलेज मेरिट बनाकर 29 से 31 अगस्त तक प्रवेश ले सकेंगे। 31 अगस्त तक जिन कॉलेजों के यहां आरक्षित वर्ग की सीटें खाली रह गई थीं। उन सीटों को कन्वर्ट करके सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं से भरा जाएगा। 31 अगस्त के बाद किसी भी कॉलेज में एडमिशन नहीं होंगे। 
विज्ञापन


एडमिशन के दौरान यह रखें ध्यान
तीन फोटो, सभी ओरिजनल प्रमाण पत्र, दो छाया प्रति, रजिस्ट्रेशन संख्या, एक फोटो आईडी प्रूफ, फीस का डिमांड ड्राफ्ट और ऑफ र लेटर छात्र छात्राओं को ले जाना जरूरी है।

300 छात्र-छात्राओं ने दिया बीपीएड का फिटनेस टेस्ट
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस के खेल मैदान पर मंगलवार से बीपीएड में प्रवेश के लिए फिटनेस टेस्ट शुरू हो गए। पहले दिन 300 के करीब छात्र-छात्राएं पहुंचे। इनमें से 199 छात्र-छात्राओं ने क्वालीफाई कर लिया। 40 के करीब छात्र फिटनेस टेस्ट में बाहर हो गए। 60 के करीब छात्र-छात्राएं के कागजात पूरे नहीं थे। मंगलवार को गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्घनगर के छात्र-छात्राओं के टेस्ट हुए। 28 अगस्त को बिजनौर, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, 29 अगस्त को मेरठ, बागपत व अन्य जिले के छात्रों को बुलाया गया है। एमपीएड के फिटनेट टेस्ट 30 अगस्त को होंगे। पूरी जानकारी सीसीएसयू की वेबसाइट से ली जा सकती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अच्छे शिक्षक तैयार करने वालों को राष्ट्रपति पुरस्कार की तर्ज पर नेशनल अवार्ड देगी सरकार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें