चौधरी चरण सिंह विवि से संबद्ध मेरठ और सहारनपुर के कॉलेजों में सोमवार से स्टूडेंट्स पहली मेरिट के एडमिशन ले सकेंगे। छात्र-छात्राएं ऑफ लेटर के साथ संबंधित फीस का ड्राफ्ट लेकर जाएं, कॉलेजों में प्रॉस्पेक्टस भरने के बाद अपने प्रमाण पत्रों के साथ उसे जमा कराएं। पहली मेरिट के एडमिशन की अंतिम तिथि 26 जून है। 27 को विश्वविद्यालय दूसरी मेरिट जारी करेगा।
विवि ने शुक्रवार को पहली मेरिट जारी की थी। शनिवार को मेरिट में मामूली बदलाव किया गया है। बैंकों की छुट्टी होने की वजह से छात्र-छात्राएं शनिवार को ड्राफ्ट नहीं बनवाने के कारण दाखिले नहीं ले पाए थे। ऐसे में सोमवार को कॉलेजों में छात्र छात्राओं की काफी भीड़ रहने की उम्मीद है। पहली मेरिट विवि ने करीब 90,000 छात्र-छात्राओं की निकाली है। रजिस्ट्रेशन 1,10,000 छात्र-छात्राओं ने किए हैं। 27 तारीख को विद्यालय दूसरी मेरिट जारी करेगा। इसके बाद दो ओपन मेरिट जारी की जाएंगी। प्रति कुलपति प्रोफेसर वाई विमला ने बताया कि जिन छात्रों ने आर्थिक आधार पर आरक्षण कैटेगरी भरी है वह इस संबंध में वेबसाइट पर डाउनलोड किया गया प्रपत्र जरूर भरकर ले जाएं। जो छात्र प्रथम मेरिट में नाम आने के बाद भी एडमिशन नहीं लेंगे उनका नाम फिर दूसरी मेरिट में नहीं आएगा। फिर वह ओपन मेरिट में ही आवेदन कर सकेंगे।
कॉलेज में जमा कराने होंगे सभी प्रमाणपत्र
छात्र-छात्राओं को एडमिशन के लिए सभी प्रमाण पत्र कॉलेज में जमा करने होंगे। संबंधित कोर्स की फ ीस का ड्राफ्ट, ऑफ र लेटर, आर्थिक आधार पर आरक्षण वाला प्रमाण पत्र, कोटे से संबंधित होने पर जाति अथवा दूसरे प्रमाण पत्र, ओरिजनल मार्कशीट, मार्कशीट की फ ोटो कॉपी, दो पासपोर्ट साइज फ ोटो, ट्रांसफ र सर्टिफि केट, चरित्र प्रमाण पत्र और आईडी प्रूफ आवश्यक है। सभी जमा कराना होगा।