फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CCSU Admission 2019: कॉलेजों में मेरिट देखकर लें प्रवेश, 20 जुलाई अंतिम तिथि

Wed, 17 Jul 2019 12:49 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीएसयू से संबद्घ कॉलेजों में यूजी की दूसरी ओपन मेरिट से मंगलवार को 1016 एडमिशन हुए। दोपहर 12 बजे तक छात्र-छात्राओं ने कॉलेजों में ऑफर लेटर जमा किए। बुधवार को कॉलेज ऑफर लेटर के आधार पर मेरिट बनाएंगे। छात्र-छात्राएं मेरिट में नाम देखकर प्रवेश ले सकेंगे।  20 जुलाई दूसरी ओपन मेरिट के एडमिशन की अंतिम तिथि है। वहीं, तीन वर्षीय एलएलबी में दूसरे दिन ही रजिस्ट्रेशन की संख्या दो हजार को पार कर गई है।

विज्ञापन


मेरठ-सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में एडमिशन की संख्या 69157 पहुंच गई है। एडेड कॉलेजों की बात करें तो अधिकतर सीटें फुल हो चुकी हैं। बुधवार को कॉलेजों में मेरिट लगाई जाएगी। छात्र-छात्राएं मेरिट देखकर एडमिशन ले लें। दूसरी ओपन मेरिट से 20 जुलाई तक एडमिशन होंगे।

तीन वर्षीय एलएलबी की बात करें तो दूसरे दिन तक 2046 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। 30 जुलाई तक एलएलबी में रजिस्ट्रेशन होंगे। इसके बाद मेरिट आएगी। बीएससी नर्सिंग में भी अभी रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं। पीजी में एमए, एमएससी-एमकॉम समेत दूसरे कोर्सों में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 18 जुलाई है। इसके बाद मेरिट लिस्ट जारी होगी। इसमें कैंपस-कॉलेज दोनों के कोर्स शामिल हैं।
विज्ञापन


बीए-एलएलबी के एडमिशन की अंतिम तिथि कल
पांच वर्षीय बीए-एलएलबी की पहली मेरिट के एडमिशन सोमवार से ही चल रहे हैं। पहली मेरिट के एडमिशन की अंतिम तिथि 18 जुलाई है। इसके बाद दूसरी मेरिट जारी की जाएगी। ऐसे में कल तक पहली मेरिट के एडमिशन ले लें। 
विज्ञापन


शिक्षा की खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरी की खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें