फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE: 500 रुपये फीस में मिल जाएगी आपको आपकी सीटेट परीक्षा की ओएमआर शीट, 16 फरवरी तक बोर्ड को भेजना होगा आवेदन

Sat, 18 Jan 2025 09:36 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE: सीबीएसई ने सीटेट के अभ्यर्थियों को उनकी ओएमआर शीट प्रदान करने का निर्णय लिया है। इसके लिए उम्मीदवारों को कुछ शुल्क का भुगतान करना होगा। शीट प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन करना होगा।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE: सीबीएसई ने सीटीईटी दिसंबर 2024 परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को उनकी ओएमआर शीट प्रदान करने का निर्णय लिया है। इच्छुक उम्मीदवार इसे निर्धारित शुल्क के साथ अनुरोध करके अपनी ओएमआर शीट हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन


बोर्ड ने बताया है कि जो अभ्यर्थी अपनी ओएमआर शीट के साथ-साथ कैलकुलेशन शीट भी प्राप्त करना चाहते हैं, वे 16 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने पहले आरटीआई अधिनियम 2025 के तहत आवेदन किया है, वे भी 500 रुपये का शुल्क जमा कर नए तरीके से आवेदन कर सकते हैं। 

ऐसे करना होगा शुल्क का भुगतान

निर्धारित शुल्क को बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से "सचिव, सीबीएसई, दिल्ली" के पक्ष में जमा करना होगा। आवेदन पत्र में उम्मीदवार को अपना रोल नंबर, नाम और पता स्पष्ट रूप से लिखना होगा। इसके अतिरिक्त, बैंक ड्राफ्ट के पीछे भी रोल नंबर और नाम अंकित करना आवश्यक है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आवेदन प्राप्त होने पर ओएमआर शीट प्रदान की जाएगी। नोटिस चेक करें -

सिर्फ उम्मीदवार को ही प्रदान की जाएगी ओएमआर शीट

ओएमआर शीट की प्रति के साथ गणना शीट किसी भी संस्थान या स्कूल को प्रदर्शन, व्यावसायिक उद्देश्य या प्रिंट मीडिया के लिए प्रदान नहीं की जाएगी। उम्मीदवार के नाम से किसी और द्वारा जमा किया गया आवेदन और अधूरा आवेदन बिना किसी संदर्भ के सरसरी तौर पर खारिज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

CBSE CTET Result 2024: दिसंबर में जारी हुए थे नतीजे

सीबीएसई ने 9 जनवरी को सीटीईटी दिसंबर 2024 का परिणाम घोषित किया था। इस परीक्षा का आयोजन 14 और 15 दिसंबर, 2024 को किया गया था। परीक्षा के पेपर-1 में उत्तीर्ण उम्मीदवार कक्षा 1 से 5 तक की शिक्षकों की भर्ती के लिए पात्र होंगे, जबकि पेपर-2 में सफल अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों की भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे।

इस परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवार केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और आर्मी स्कूल जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में शिक्षक पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें