फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE: शिक्षकों के लिए मुफ्त में ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करेगा सीबीएसई 

Wed, 06 May 2020 08:48 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड - फोटो : social media
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) शिक्षकों के लिए फ्री में ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करेगा। इस बात की जानकारी सीबीएसई के एक अधिकारी ने दी है। इस अधिकारी का कहना है कि सीबीएसई शिक्षकों के लिए ऑनलाइन शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करेगा। इस कोर्स को नि: शुल्क प्रदान किया जाएगा। इस ऑनलाइन शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के पूरा होने पर इसमें भाग लेने वाले शिक्षकों को ई-प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इस ऑनलाइन शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम में कई सेशंस होंगे जो कि एक-एक घंटे के होंगे। एक दिन के प्रशिक्षण में शिक्षकों के लिए पांच सेशंस आयोजित कराए जाएंगे। बोर्ड का कहना है कि इस कार्यक्रम के तहत शिक्षकों के लिए करीब 1200 ऑनलाइन सेशंस होंगे। यह कोर्स मई में ही शुरू होगा।

विज्ञापन



गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए तीसरे चरण का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 17 मई तक है। लॉकडाउन की वजह से स्कूल बंद हैं और विद्यार्धी ई-प्लेटफॉर्म के जरिए ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे में सीबीएसई अब शिक्षकों के लिए एक खास ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम ला रहा है जिसे मुफ्त में प्रदान किया जाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मकसद शिक्षकों के कौशल में सुधार करना है।  

इसे भी पढ़े-UGC- NET: जानिए नेट परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने क्या जानकारी दी ? कब होगी परीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन




यह तो स्पष्ट है कि कोरोना महामारी ने शिक्षा प्रणाली को पूरी तरह से बाधित कर दिया है। विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा दी जा रही है ताकि उनकी पढ़ाई पूरी हो सके। यह भी सच है कि ऑनलाइन शिक्षा में इंटरनेट से लेकर स्मार्टफोन तक कई बाधाएं विद्यार्थियों के सामने चुनौती बन रही हैं। सीबीएसई बोर्ड के एक अधिकारी का कहना है कि इस महामारी के दौरान शिक्षा प्रणाली को डिजिटल रूप से बढ़ाया जा रहा है जो कि समय की जरूरत भी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें