कोरोना महामारी का प्रभाव कम होने पर लिया फैसला
सीबीएसई के मुताबिक, देश भर में कोरोना महामारी का प्रभाव कम हो गया है। इसे देखते हुए अगले साल 15 फरवरी से 12वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। बता दें कि वर्ष 2020 में कोरोना महामारी आने के कारण बोर्ड की कुछ परीक्षाओं का आयोजन नहीं हो सका था। पूरे साल स्कूल बंद रहे थे और छात्र परिणाम को लेकर संशंय में रहे थे।
यह भी पढ़ें : CBSE 10th 12th Toppers List: सीबीएसई ने नहीं जारी की टॉपर्स लिस्ट, सामने आई यह बड़ी वजह
30 और 70 के अनुपात में तैयार किए गए रिजल्ट
इसको देखते हुए साल 2021 में बोर्ड ने 12वीं के यूनिट टेस्ट, मिड टर्म और प्री बोर्ड परीक्षा के 40 फीसदी अंकों, 11वीं थ्योरी हिस्से के 30 फीसदी अंकों व 10वीं के पांच मुख्य विषयों में से सर्वश्रेष्ठ 30 फीसदी अंकों के आधार पर परिणाम जारी किया गया था। अब 2022 में बोर्ड ने टर्म एक और टर्म दो परीक्षा को 50-50 फीसदी वेटेज के आधार पर परिणाम जारी किया है।
यह भी पढ़ें :
CBSE 12th Result Out Live: लड़कियों ने 3.29 फीसदी से मारी बाजी, 92.71 फीसदी रहा कुल परिणाम