फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Term 1 Board Exam: सीबीएसई टर्म-1 की दसवीं की परीक्षाएं आज से शुरू होंगी

Wed, 17 Nov 2021 06:47 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

दसवीं के प्रमुख विषयों की परीक्षाएं 30से और बारहवीं की परीक्षाएं एक दिसंबर से शुरू होंगी। स्कूलों में नौवीं और ग्यारहवीं की मिड टर्म ऑफलाइन परीक्षाएं एक दिसंबर से शुरू होने वाली हैं।
विज्ञापन
Term 1 Board Exam - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा के टर्म-1 की माइनर विषयों की परीक्षाएं मंगलवार को शुरू हो गईं। बुधवार से दसवीं कक्षा के माइनर विषयों की परीक्षा की शुरुआत होगी। दसवीं की मुख्य परीक्षाओं की शुरुआत 30 नवंबर और बारहवीं के मुख्य विषयों की परीक्षाएं एक दिसंबर से शुरू होंगी।

विज्ञापन


मंगलवार को दो माइनर विषयों एंत्रप्रिन्योरशिप और ब्यूटी वेलनेस की परीक्षा हुई। यह ऐसे माइनर विषय हैं जिनकी परीक्षा के लिए बेहद कम बच्चे परीक्षा देने के लिए पंजीकृत थे। परीक्षा की शुरुआत सुबह 11.30 बजे हुई। प्रश्न पत्र हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया गया और 20 मिनट अतिरिक्त प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दिए गए।

स्कूलों में राशन वितरण और टीकाकरण बंद
दिल्ली के स्कूलों में मंगलवार से राशन वितरण, टीकाकरण व सार्वजनिक गतिविधियों को बंद कर दिया गया। शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में एक सर्कुलर जारी कर बोर्ड परीक्षा के समय में राशन वितरण, टीकाकरण जैसी गतिविधियों को बंद करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


ऐसेे में शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों में सभी परीक्षाओं के सुचारु संचालन और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से बचने के लिए सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सहायता वाले मान्यता प्राप्त स्कूलों में सभी सार्वजनिक गतिविधियों को बंद करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें