फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Term 2 Exams: सीबीएसई आज कक्षा 10वीं के लिए अंग्रेजी विषय का पेपर होगा, 10 बजे तक ही मिलेगी एंट्री

Wed, 27 Apr 2022 09:02 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Term 2 Exams: आज सीबीएसई 10वीं कक्षा का मुख्य विषयों में शामिल अंग्रेजी (भाषा व साहित्य) का पेपर होगा। परीक्षा का आयोजन सुबह 10:30 बजे से लेकर दोपहर 12:30 तक किया जाएगा, लेकिन छात्रों को सिर्फ 10 बजे तक ही प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
CBSE Exams 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं के टर्म-2 की परीक्षाएं  मंगलवार से शुरू हो गईं। आज यानी बुधवार, 27 अप्रैल को सीबीएसई 10वीं कक्षा का मुख्य विषयों में शामिल अंग्रेजी (भाषा व साहित्य) का पेपर होगा। परीक्षा का आयोजन सुबह 10:30 बजे से लेकर दोपहर 12:30 तक किया जाएगा, लेकिन छात्रों को सिर्फ 10 बजे तक ही प्रवेश मिलेगा।

विज्ञापन

कक्षा में सिर्फ 18 बच्चों के बैठने की व्यवस्था

परीक्षा के दौरान छात्र अपने साथ सिर्फ पानी की पारदर्शी बोतल व पेन और पेंसिल ले जा सकते हैं। इस संबंध में नई दिल्ली स्थित केंद्रीय विद्यालय के एक शिक्षक ने बताया कि बुधवार को अंग्रेजी का पेपर होने की वजह से स्कूल प्रशासन ने पूरी तैयारी की है। नकल रोकने के लिए सख्त बंदोबस्त है। कोविड-19 के कारण बोर्ड के दिशा-निर्देश अनुसार प्रत्येक कक्षा में सिर्फ 18 बच्चों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

पहले दिन केंद्रों पर कम रही परीक्षार्थियों की संख्या

सीबीएसई एडुकेटर और एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल डॉ रंजीत सिंह ने बताया कि मुख्य विषयों की परीक्षाएं न होने के कारण पहले दिन केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या कम रही। कक्षा 10वीं के लिए बुधवार को अंग्रेजी का पेपर है। वहीं, 12वीं की दो मई को हिंदी के पेपर के साथ मुख्य परीक्षाएं शुरू होंगी। परीक्षा शुरू होने से पहले बोर्ड की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए थे।  

10 बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश

बोर्ड की ओर से सख्त हिदायत थी कि परीक्षा केंद्रों में सुबह 10 बजे के बाद किसी बच्चे को प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा केंद्रों पर सुबह नौ बजे से बच्चों को प्रवेश मिलना शुरू हो गया था, जो कि 9:45 तक जारी रहा। हालांकि, कई बच्चे ऐसे भी रहे जो 10 बजे के करीब स्कूलों में पहुंचे थे। ऐसे बच्चों को चेतावनी देते हुए परीक्षा हॉल में प्रवेश दिया गया। प्रवेश देने से पहले बच्चों को प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) पर अभिभावकों के हस्ताक्षर को भी जांचा गया। 
 

थर्मल स्कैनिंग और सैनिटाइजेशन के बाद प्रवेश

परीक्षा केंद्रों पर थर्मल स्कैनिंग और सैनिटाइजेशन के बाद ही विद्यार्थियों को अंदर जाने की अनुमति दी गई। हालांकि, कुछ स्कूलों में यह प्रक्रिया नहीं अपनाई गई। इस संबंध में स्कूलों का कहना था कि बच्चे अपने साथ सैनिटाइजर लेकर पहुंचे थे। इस वजह से सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया को नहीं अपनाया गया है। हालांकि, स्कूलों में पहुंचने वाले बच्चों ने मास्क को अनिवार्य रूप से लगाए रखा।
 
विज्ञापन

कोरोना नियमों के पालन के साथ पहला पेपर दिया। अब मुख्य परीक्षा दो मई को हिंदी की है। इसके लिए तैयारी का भरपूर समय मिल गया है।
- हुजैफा, छात्रा
 

हमारी कक्षा में सिर्फ 15 बच्चे ही बैठे थे। क्योंकि, मुख्य विषयों के अलावा बाकी विषयों को छात्र कम ही लेते हैं। इसलिए छात्रों की  भीड़ कम रही। 
- शुभम, छात्र

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें