CBSE Term 2 Admit Card: इस तारीख से शुरू होगी परीक्षा
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से दसवीं और बारहवीं कक्षा की टर्म-2 बोर्ड परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल, 2022 से शुरू किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया जाएगा। छात्र परीक्षा के दौरान इनका पालन करना न भूलें। मास्क लगाकर रखें और सैनिटाइजर का प्रयोग करें। अब तक बोर्ड की ओर से सीबीएसई परीक्षा के प्रवेश पत्र पर कोई भी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी की जाएगी। छात्र इस पर नजर बनाकर रखें।
CBSE Term 2 Admit Card: स्कूल भी उपलब्ध कराएंगे प्रवेश पत्र
छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा प्रवेश पत्र को अपने संबंधित स्कूल से भी प्राप्त कर सकेंगे। सीबाएसई की ओर से टर्म-2 परीक्षा के पहले दिन दसवीं कक्षा की पेंटिंग और बारहवीं कक्षा के लिए आंत्रप्रेन्योरशिप के विषय की परीक्षा ली जाएगी। छात्र इसके लिए अच्छे से तैयारी कर लें।
CBSE Term 2 Admit Card: कैसे चेक करें अपना प्रवेश पत्र?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे दसवीं और बारहवीं के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।