इन वेबसाइट पर भी देख सकते हैं नतीजे
सीबीएसई टर्म 1 बोर्ड परीक्षा के परीणाम जारी होने के बाद छात्र इन्हें cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, results.nic.in, results.digitallocker.gov.in जैसी वेबसाइटों पर जाकर देख सकते हैं। साथ ही छात्र डिजिलॉकर एप के जरिए भी अपने नतीजे देख सकते हैं। छात्र अपने रोल नंबर व अन्य जानकारियों के जरिए अपने नतीजे देख सकते है।
टर्म 2 परीक्षा की तैयारी के लिए जारी किए सैंपल पेपर
सीबीएसई ने मार्च-अप्रैल, 2022 में संभावित टर्म 2 बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं। 10वीं और 12वीं के छात्र विभिन्न विषयों के सैंपल पेपर को आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। फिजिक्स विषय के सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम को वेबसाइट में जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को टर्म 2 बोर्ड परीक्षा के प्रैक्टिकल पेपर के पाठ्यक्रमों को भी जारी किया है।