फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Term-1 Result: सीबीएसई जल्द जारी करेगा टर्म-1 बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम, जानें कब आएगा रिजल्ट

Mon, 03 Jan 2022 05:53 PM IST
राहुल मानव एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

सीबीएसई द्वारा 10वीं व 12वीं कक्षा के टर्म-1 बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। छात्र अपने नतीजे आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
विज्ञापन
CBSE Term-1 Result - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की तरफ से जल्द ही 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी किए जा सकते हैं। दिसंबर, 2021 महीने में दोनों कक्षाओं की टर्म-1 बोर्ड परीक्षा को लाखों छात्रों ने दिया था। अब सभी छात्र अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड ने कोरोना महामारी के कारण शैक्षणिक सत्र 2021-22 में परीक्षा पैटर्न में बदलाव करते हुए दो टर्म में बोर्ड परीक्षाओं को बांट दिया था। जिसके बाद टर्म-1 परीक्षा नवंबर व दिसंबर, 2021 में और टर्म-2 परीक्षा मार्च व अप्रैल, 2022 में आयोजित करने का निर्णय लिया था। इसके अलावा बोर्ड ने पहली बार बहुविकल्पीय प्रश्नों के तहत बोर्ड परीक्षा के पेपर को तैयार किया। साथ ही छात्रों को ओएमआर शीट के जरिए बॉल पेन से जवाबों को मार्क करने के दिशा-निर्देशों का गठन किया। अब उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड छात्रों के टर्म-1 के नतीजे जल्द ही जारी कर सकता है। बोर्ड ने जनवरी, 2022 में परीक्षाओं के नतीजों को जारी करने की योजना बनाई है।

बोर्ड ने घटाया पाठ्यक्रम

कोरोना महामारी के कारण छात्रों के पाठ्यक्रमों को ऑनलाइन कक्षाओं द्वारा शिक्षकों ने पूरा करवाया। छात्रों को बोर्ड परीक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सीबीएसई ने छात्रों के पाठ्यक्रमों के घटाया। सिर्फ 50 फीसदी पाठ्यक्रमों से ही टर्म-1 परीक्षा में कुल 40 अंकों के प्रश्नों को पूछा गया। अलग-अलग पेपर में मार्किंग स्कीम भी अलग रही। किसी में एक सवाल के एक अंक, तो किसी में 0.77 व 0.88 अंक प्रत्येक सवाल के लिए निर्धारित किए गए थे। छात्रों को 40 अंकों के पेपर को पूरा करने के लिए 90 मिनट का समय दिया गया।

विज्ञापन

 

अंतिम नतीजे टर्म-2 परीक्षा के बाद

वहीं, सीबीएसई ने घोषणा की है कि बोर्ड की तरफ से टर्म-1 के परिणामों को पास या फेल या आवश्यक दोहराव के रूप में घोषित नहीं करेगा। सीबीएसई टर्म-2 बोर्ड परीक्षा के होने के बाद अंतिम परिणाम जारी किए जाएंगे। अभी सिर्फ छात्रों के अंक ही जारी किए जा सकते हैं। नतीजे जारी होने के बाद छात्र 10वीं व 12वीं कक्षा के टर्म-1 बोर्ड परीक्षा के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। छात्र अपने परिणामों को डिजिलॉकर ऐप और वेबसाइट digilocker.gov.in पर भी देख सकते हैं। संभावना है कि परिणाम उमंग ऐप और एसएमएस के जरिए भी उपलब्ध होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें