फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Term 1 Result: 10वीं-12वीं टर्म-1 रिजल्ट से पहले क्रैश हुई सीबीएसई वेबसाइट, आधे घंटे रही ठप

Mon, 07 Feb 2022 01:19 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Class 10, 12 Term 1 Result: सीआईएससीई की ओर से आईसीएसई और आईएससी सेमेस्टर-1 का परिणाम जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही सीबीएसई टर्म-1 परीक्षा परिणाम जल्द जारी होने के आसार बढ़ गए हैं। रिजल्ट से पहले वेबसाइट क्रैश हो गई थी, हालांकि, बाद में इसे रिकवर कर लिया गया।
विज्ञापन
सीबीएसई रिजल्ट 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE Class 10, 12 Term 1 Result: सीआईएससीई की ओर से आईसीएसई और आईएससी सेमेस्टर-1 का परिणाम जारी कर दिया गया है। इसी के साथ सीबीएसई टर्म-1 परीक्षा परिणाम जारी होने के आसार बढ़ गए हैं। लेकिन आधकारिक अपडेट आने से पहले ही सीबीएसई की वेबसाइट www.cbse.gov.in और cbseresults.nic.in क्रैश हो गई है। हालांकि, करीब आधे घंटे बाद ही टेक्नीकल टीम से इन्हें रिकवर करते हुए पुन: बहाल कर लिया है।

विज्ञापन


वेबसाइट क्रैश होने के बाद से ही चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी होने वाले हैं। हालांकि, सीबीएसई ने अभी इसके बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

लेकिन रिजल्ट की चर्चा होने का एक अन्य कारण यह भी है कि जनवरी के आखिरी सप्ताह में सीबीएसई अधिकारियों की ओर से जानकारी दी गई थी कि 10वीं और 12वीं टर्म-1 बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम फरवरी के पहले सप्ताह तक जारी किए जा सकते हैं और पहला सप्ताह अब पूरा हो चुका है। इसलिए, संभावना है कि सीबीएसई की ओर से जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं टर्म-1 बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी करने को लेकर घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन


सीबीएसई टर्म-1 रिजल्ट जारी होने पर यहां देख सकेंगे

  • cbseresults.nic.in
  • results.gov.in
  • digilocker.gov.in

 

विज्ञापन

डिजिलॉकर पर ऐसे देखें सीबीएसई कक्षा 10, 12वीं बोर्ड टर्म-1 परिणाम
  • डिजिलॉकर से सीबीएसई रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए Digilocker.gov.in पर जाएं।
  • साइन अप/रजिस्टर करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक जानकारी दर्ज करें और अपना डिजिलॉकर खाता बनाएं।
  • परिणाम के दिन, अपने खाते में लॉगिन करें और परिणाम डाउनलोड करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें