फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Class 10 Term-1 Exam: आज से शुरू हो रही हैं प्रमुख विषयों की परीक्षाएं, यहां जानिए परीक्षा से जुड़े कुछ जरूरी नियम

Tue, 30 Nov 2021 09:57 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Class 10 Term-1 Board Exam 2021-2022: दुनिया भर में जारी कोरोना महामारी से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस बार सीबीएसई द्वारा बोर्ड परीक्षाओं को दो सत्र टर्म- 1 और टर्म-2 में आयोजित किया जा रहा है। बोर्ड ने पिछले वर्ष सभी छात्रों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में प्रोमोट कर दिया था।
विज्ञापन
CBSE Board Exams 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आज 30 नवंबर 2021 से दसवीं बोर्ड के प्रमुख (मेजर) विषयों और 1 दिसंबर 2021 से बारहवीं बोर्ड के प्रमुख (मेजर) विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएंगी। यह परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित की जा रही हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा सुबह 11.30 बजे से शुरू की जाएगी। छात्र समय से कुछ देर पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं, ताकि केंद्र पर भीड़ न हो। 

विज्ञापन


दुनिया भर में जारी कोरोना महामारी से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस बार सीबीएसई द्वारा बोर्ड परीक्षाओं को दो सत्र टर्म- 1 और टर्म-2 में आयोजित किया जा रहा है। पिछले वर्ष देश और दुनियाभर में कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण सीबीएसई ने दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। बोर्ड ने सभी छात्रों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में प्रोमोट कर दिया था।

Trending Videos

कोरोना गाइडलाइंस का करें पालन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन सभी कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए किया जा रहा है। बोर्ड ने छात्रों से भी परीक्षा के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। दुनियाभर में कोरोना के मामलों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिल रही है। ऐसे में इस बड़े परीक्षा के आयोजन में बरती गई छोटी सी लापरवाही भी खतरनाक साबित हो सकती है।  इसलिए उम्मीदवार जितना अधिक हो सके अपनी सावधानी बरतें, मास्क का प्रयोग करें और सैनटाइजर साथ रखें। छात्र सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करना न भूलें। 

परीक्षा में इन नियमों का पालन करना न भूलें 
1. प्रवेश पत्र को ले जाना बिल्कुल न भूलें, बिना इसके परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 
2. परीक्षा 90 मिनट की होगी।
3. 20 मिनट प्रश्न पत्र को पढ़ने के लिए मिलेंगे।
4. रफ कार्य के लिए अलग से पेपर दिया जाएगा।
5. परीक्षा में ब्लू या ब्लैक बॉल पेन लेकर जाएं।
6. ओएमआर शीट पर पेन के अलावा किसी भी अन्य चीज का इस्तेमाल न करें, पेंसिल का भी उपयोग वर्जित है।
7. परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर न जाएं।
8. मास्क लगाकर रखें और सैनिटाइजर साथ रखें।
9. पेन या किसी भी अन्य सामान के आदान प्रदान से बचें।
10. परीक्षा के बाद भीड़ में न घुसें।   

माइनर (छोटे) विषयों की परीक्षा 16 नवंबर से शुरू हुई थी
इससे पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा माइनर (छोटे) विषयों के लिए कक्षा दसवीं के टर्म-1 की परीक्षा 17 नवंबर 2021 से और कक्षा बारहवीं के टर्म-1 की परीक्षा 16 नवंबर 2021 से शुरू कर दी गई थी। सीबीएसई द्वारा बोर्ड परीक्षा के विषयों को दो भागों माइनर (छोटे) और मेजर (प्रमुख) में विभाजित किया गया है। 
विज्ञापन

परीक्षा पूरे होने में लगेंगे 45 से 50 दिन
सीबीएसई के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार इस बार कक्षा दसवीं के लिए 75 विषयों का चयन किया गया है। वहीं कक्षा बारहवीं के लिए बोर्ड ने 114 विषयों का चयन किया है। इनमें दसवीं बोर्ड परीक्षा के लिए 10 प्रमुख विषय और बारहवीं बोर्ड के लिए 19 प्रमुख विषय निर्धारित किए गए हैं। एक अनुमान के मुताबिक इन परीक्षाओं को आयोजित करवाने में करीब 45 से 50 दिनों तक का समय लग सकता है।  इस परीक्षा को देश-विदेश में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित कराया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें