फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए स्व-नामांकन शुरू, छह जुलाई तक करें आवेदन, जानें पात्रता मानदंड

Fri, 27 Jun 2025 11:12 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE National Teacher Award 2025: सीबीएसई ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र शिक्षक और प्रधानाचार्य 6 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में मेरिट लिस्ट और इंटरव्यू शामिल है।
 
विज्ञापन
CBSE - फोटो : CBSE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE National Teacher Award: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए स्व-नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीबीएसई से संबद्ध निजी स्वतंत्र स्कूलों के शिक्षक और प्रधानाचार्य इस सम्मान के लिए आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से CBSE की वेबसाइट cbseit.in/cbse/2025/tchawrd/index.aspx पर किया जा सकता है। अंतिम तिथि 6 जुलाई 2025 है।

विज्ञापन
Trending Videos

कौन कर सकता है आवेदन?

  • पात्र शिक्षक वे होंगे, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से संबद्ध विद्यालय में 31 मार्च 2025 तक कम से कम 10 वर्षों की निरंतर सेवा पूरी कर ली हो।
  • प्रधानाचार्य के लिए शर्त है कि उन्होंने 10 वर्ष शिक्षक और 5 वर्ष प्रधानाचार्य के रूप में सेवा दी हो।
  • जो शिक्षक/प्रधानाचार्य 31 मार्च 2025 या उसके बाद सेवानिवृत्त हो रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
  • हालांकि, प्रधानाचार्य शिक्षक श्रेणी में आवेदन नहीं कर सकते और एक व्यक्ति केवल एक ही श्रेणी में आवेदन कर सकता है।

आवश्यक दस्तावेज

आवेदन के साथ अपलोड करने होंगे ये दस्तावेज (PDF, 1MB से कम):
  • सत्यापन घोषणा पत्र।
  • सिफारिश पत्र और सेवा प्रमाण पत्र (स्कूल मैनेजर द्वारा हस्ताक्षरित)
  • शैक्षणिक दस्तावेज (कक्षा 10 से लेकर परास्नातक तक)
  • बोर्ड या स्कूल स्तर की परीक्षा के परिणाम।
  • दस्तावेज़ों का प्रमाणन स्कूल प्रमुख या मैनेजर द्वारा अनिवार्य है।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

आवेदन की समीक्षा सेवा अवधि, योग्यता, उम्र और परीक्षा परिणामों के आधार पर की जाएगी।
  • शीर्ष 24 उम्मीदवारों की मेरिट सूची बनाई जाएगी।
  • टाई की स्थिति में अतिरिक्त मानदंड लागू किए जाएंगे।
  • चयनित अभ्यर्थियों को 2 दिन के भीतर अपने दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे।
  • अंतिम चयन राष्ट्रीय स्तर की स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा साक्षात्कार के बाद किया जाएगा, जिसमें 6 शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित होंगे।

CBSE ने सभी स्कूल प्रमुखों से आग्रह किया है कि वे योग्य स्टाफ सदस्यों के बीच इस सूचना को व्यापक रूप से साझा करें और समय पर आवेदन सुनिश्चित करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें