NSP के तहत मिलने वाली छात्रवृत्तियां
नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल विभिन्न वर्गों और शैक्षणिक योग्यता वाले छात्रों के लिए कई प्रकार की छात्रवृत्तियां प्रदान करता है। इनमें मुख्य रूप से निम्नलिखित योजनाएं शामिल हैं:
- मेरिट आधारित छात्रवृत्ति: उत्कृष्ट अकादमिक प्रदर्शन करने वाले छात्रों के लिए।
- मीन्स बेस्ड छात्रवृत्ति: आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के विद्यार्थियों को दी जाती है।
- अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति: मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध और पारसी समुदाय से जुड़े छात्रों के लिए।
- प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति: कक्षा 1 से 10 तक के स्कूली छात्रों के लिए।
- पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति: कक्षा 11 से लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों के लिए।
- सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप: स्नातक, परास्नातक और पीएचडी स्तर के छात्रों को दी जाती है।
- राज्य विशेष छात्रवृत्तियां: विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा जारी योजनाएं, जिनके पात्रता नियम और लाभ अलग-अलग होते हैं।
एनएसपी स्कॉलरशिप 2025 के लिए योग्यता मानदंड
एनएसपी स्कॉलरशिप प्राप्त करने के लिए छात्रों को कुछ सामान्य पात्रता शर्तें पूरी करनी होती हैं। इनमें प्रमुख हैं:
- आवेदनकर्ता की पारिवारिक वार्षिक आय अधिकतम 2,50,000 रुपये होनी चाहिए।
- छात्र को पिछली योग्यता परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया होना आवश्यक है।
- वैध आधार कार्ड अनिवार्य है।
- आरक्षित वर्गों के छात्र यदि संबंधित श्रेणी के तहत आवेदन कर रहे हों, तो उन्हें वैध जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
क्या है नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP)?
NSP, भारत सरकार की राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस योजना (NeGP) के अंतर्गत संचालित एक केंद्रीकृत प्लेटफ़ॉर्म है। यह छात्रवृत्तियों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे छात्रों के खातों में भेजने की प्रक्रिया को सरल बनाता है। पोर्टल के माध्यम से छात्र विभिन्न योजनाओं को बिना किसी शुल्क के खोज सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं और अपनी स्थिति की निगरानी भी कर सकते हैं।
NSP 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट scholarships.gov.in. पर जाएं।
- होमपेज पर "Apply for Scholarship" विकल्प पर क्लिक करें।
- अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
- पंजीकरण के बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक संदर्भ संख्या भेजी जाएगी।
- पहचान सत्यापन के लिए आधार फेस आरडी और NSP OTR ऐप डाउनलोड करें।
- चेहरे की पहचान पूर्ण कर OTR आईडी जनरेट करें।
- स्कॉलरशिप फॉर्म खुलने पर इसी OTR आईडी का उपयोग कर आवेदन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और फाइनल सबमिशन करें।