इतना लगेगा शुल्क
अभ्यर्थियों को प्रत्येक विषय के लिए 300 रुपये जमा करने होंगे। भारत से बाहर के अभ्यर्थियों को प्रति विषय 1000 रुपये का भुगतान करना होगा तथा नेपाल के अभ्यर्थियों को 1000 रुपये जमा करने होंगे। देरी से आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन पत्र भरने का शुल्क 2000 रुपये है।
सीबीएसई के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, जो छात्र सीबीएसई 2023-24 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे और पहले या दूसरे मौके में कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त नहीं कर पाए थे, वे केवल निजी उम्मीदवारों के रूप में तीसरी कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए उपस्थित हो सकते हैं।