फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE की स्कॉलरशिप पाने का अब भी है मौका, बढ़ा आवेदन का समय

Mon, 21 Oct 2019 10:34 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

अगर आप केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने से चूक गए हैं, तो घबराएं नहीं। आपके पास अब भी मौका है। बोर्ड ने स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने की समय सीमा बढ़ा दी है। पहले 18 अक्तूबर 2019 तक ही आवेदन होने थे। लेकिन अब उम्मीदवार 31 अक्तूबर 2019 तक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


सीबीएसई की यह एक मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम है, जो सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए दी जा रही है। यानी वो माता-पिता जिनकी सिर्फ एक बेटी है, इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा को लेकर छात्रों के लिए आई जरूरी सूचना, बोर्ड ने दिया ये निर्देश

जरूरी तारीखें

  • इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 अकूतबर 2019 है।
  • आवेदन की हार्ड कॉपी (सिर्फ रिन्युअल के लिए) जमा करने की अंतिम तारीख 25 नवंबर 2019 है। इसके बाद जमा किया गया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन

  • इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे। रिन्युअल के लिए हार्ड कॉपी जमा करनी होगी।
  • ऑनलाइन आवेदन की लिंक आपको आगे दी जा रही है।

ये भी पढ़ें : अब अभिभावक नहीं 'तमन्ना' तय करेगा छात्रों का करियर, ये है केंद्र की तैयारी

क्या चाहिए योग्यताएं

विज्ञापन
विज्ञापन

  • ये स्कॉलरशिप सिर्फ छात्राओं के लिए है। वैसी छात्राएं जो अपने माता पिता की अकेली संतान हैं। यानी उनका अपना कोई भाई या बहन नहीं है।
  • छात्राओं का शैक्षणिक सत्र 2019 में सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूल से 10वीं की परीक्षा पास होना जरूरी है।
  • पहले जिन्हें ये स्कॉलरशिप मिल चुकी है, वे इसके रिन्युअल के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सिर्फ वही छात्राएं योग्य होंगी, जिन्होंने पहली बार शैक्षणिक सत्र 2018 में 10वीं पास की हो और ये स्कॉलरशिप पाई हो।
  • योग्यताओं से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आगे दी जा रही सीबीएसई स्कॉलरशिप की आधिकारिक वेबसाइट की लिंक पर क्लिक करें।
इस स्कॉलरशिप के संबंध में सीबीएसई की सूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
सीबीएसई के स्कॉलरशिप पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें