क्या हुए बदलाव?
सीबीएसई ने साफ किया है कि रिजल्ट घोषित करने की प्रणाली में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हां, परिणाम आने के बाद की प्रक्रिया में थोड़े बदलाव जरूर किए गए हैं। अब छात्र उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी पहले प्राप्त करेंगे और उसके बाद ही मार्क्स वेरिफिकेशन, पुनर्मूल्यांकन या रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकेंगे।
सीबीएसई ने साथ ही 2 मई को भी एक और झूठे दावे को नकारा था, जिसमें कहा जा रहा था कि कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। बोर्ड ने यह स्पष्ट किया कि रिजल्ट की तारीख अभी तय नहीं हुई है।
डिजिलॉकर से जुड़े कोड की स्थिति
सीबीएसई ने फिलहाल सिर्फ इतना बताया है कि डिजिलॉकर के लिए 6 अंकों वाले एक्सेस कोड स्कूलों को भेज दिए गए हैं, ताकि छात्र अपनी मार्कशीट और सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकें। यह एकमात्र आधिकारिक अपडेट है।