सीट मैट्रिक्स और रजिस्ट्रेशन की तारीखें
काउंसलिंग शुरू होने से पहले, 12 मई 2025 को संस्थान अपनी सीट मैट्रिक्स की पुष्टि करेंगे। इसके बाद छात्र 13 से 18 मई के बीच ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और शुल्क भुगतान कर सकते हैं। पंजीकरण दोपहर 12 बजे तक, जबकि शुल्क दोपहर 3 बजे तक किया जा सकेगा।
विकल्प भरने और लॉक करने की प्रक्रिया
रजिस्ट्रेशन के बाद, उम्मीदवारों को अपनी पसंद के कोर्स और कॉलेज चुनने का मौका मिलेगा। यह चॉइस फिलिंग विंडो 14 से 18 मई, 2025 तक खुली रहेगी। 18 मई को शाम 4 बजे से रात 11:55 बजे तक छात्र अपनी चॉइस को लॉक कर सकेंगे।
सीट अलॉटमेंट और रिपोर्टिंग
MCC द्वारा 19 और 20 मई को पहले राउंड की सीट आवंटन प्रक्रिया की जाएगी। इसके बाद, चयनित छात्रों को 22 से 26 मई, 2025 के बीच संबंधित संस्थान में जाकर रिपोर्ट करना होगा, जहाँ आगे की प्रवेश प्रक्रिया और दस्तावेज़ सत्यापन किया जाएगा।
रिजल्ट 25 अप्रैल को घोषित किए गए थे। परीक्षा 15 विषय समूहों में आयोजित की गई थी, जिसमें चिकित्सा की कई खास शाखाएं शामिल थीं। इस साल से क्रिटिकल केयर मेडिसिन और मेडिकल ऑन्कोलॉजी जैसे दो नए समूह भी जोड़े गए हैं। दाखिला पाने वाले छात्रों के लिए नया शैक्षणिक सत्र 20 जून, 2025 से शुरू होगा।