फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Result 2023: इन वेबसाइटों पर मिलेगा सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Fri, 12 May 2023 01:35 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Result 2023: सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों का खत्म खत्म हो चुका है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं के परिणाम जारी कर दिया है।
विज्ञापन
CBSE Result - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE 10th-12th Result 2023: सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों का इंतजार लाखों की संख्या में छात्र कर रहे थे। इस बीच उनके लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। इससे पहले कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी किए गए थे। 

विज्ञापन

इन वेबसाइटों पर मिलेगा रिजल्ट

सीबीएसई की 10 वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। विद्यार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर देख सकते हैं। विद्यार्थियों को उनकी मार्कशीट और सर्टिफिकेट डिजीलॉकर पर मिलेंगे। इसके लिए पहले से ही उन्हें डिजीलॉकर पर अकाउंट बना लेना चाहिए।

  • cbseresults.nic.in

  • results.cbse.nic.in

  • cbse.nic.in

  • cbse.gov.in 

विज्ञापन

CBSE परीक्षा विवरण

सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 21 मार्च 2023 के बीच आयोजित की गई थी। जबकि सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 5 अप्रैल 2023 तक चली थी। इस साल सीबीएसई की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा में 38 लाख से अधिक छात्र पंजीकृत हुए थे। इनमें से दसवीं कक्षा में 21, 86, 940 और बारहवीं कक्षा में 16,96,770 छात्र पंजीकृत हुए थे। बोर्ड ने 10वीं कक्षा के एग्जाम के लिए देश में 7250 केंद्र और 12वीं कक्षा के एग्जाम के लिए 6759 परीक्षा केंद्र तैयार किए थे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें