CBSE Result 2022: कब आएंगे परिणाम?
सीबीएसई के परिणाम के बारे में जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री प्रधान ने बताया कि परीक्षा परिणाम को तय शेड्यूल के मुताबिक सही समय पर जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी सीबीएसई के अधिकारियों से बोर्ड परीक्षा के परिणाम को लेकर चर्चा हुई है। उन्होंने बताया कि मूल्यांकन में समय लगता है। सीबीएसई की ओर से परिणाम को सही समय पर जारी किया जाएगा।
CBSE Result 2022: क्यों हो रही है देरी?
शिक्षा मंत्री प्रधान ने बताया कि सीबीएसई की परीक्षाएं 15 जून तक हुई थी। इसके बाद परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन में कम से कम 45 दिनों का समय लगता है। अभी तो करीब 30 दिन ही हुए हैं। हालांकि, प्रधान ने आगे छात्रों को यह भी आश्वासन दिया कि परिणाम जारी होने में 15 दिनों का समय नहीं लगेगा। शिक्षा मंत्री के बयान से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि परिणाम अब जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे।
CBSE Result 2022: इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे नतीजे
- cbseresults.nic.in
- results.gov.in
- digilocker.gov.in
- results.amarujala.com
CBSE Result 2022: कैसे देखें अपना परिणाम?
- छात्र सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 10वीं या 12वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें और सबमिट करें।
- अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।