फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE: आगामी सत्र की बोर्ड परीक्षाओं के लिए 9वीं और 11वीं के पंजीकरण शुरू, 16 अक्तूबर तक खुली रहेगी विंडो

Wed, 18 Sep 2024 10:47 AM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE 9th, 11th Registration: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) वर्ष 2026 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए नौवीं व ग्यारहवीं कक्षा में ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 18 सितंबर से शुरू करने जा रहा है। यह प्रक्रिया 16 अक्तूबर तक चलेगी।
विज्ञापन
CBSE - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE 9th, 11th Registration: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) वर्ष 2026 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए नौवीं व ग्यारहवीं कक्षा में ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 18 सितंबर से शुरू करने जा रहा है। यह प्रक्रिया 16 अक्तूबर तक चलेगी। परीक्षा संगम लिंक parikshasangam.cbse.gov.in के जरिये क्लास 9 और 11 के छात्रों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। बोर्ड ने सभी सीबीएसई स्कूलों को आगामी शैक्षणिक वर्ष के लिए कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षाओं की अग्रिम योजना बनाने के लिए कक्षा 9 और 11 के लिए पंजीकरण डाटा जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


सीबीएसई ने स्कूलों को विद्यार्थियो का डाटा समय पर जमा करने के निर्देश दिए हैं। सीबीएसई कक्षा 10 और 12 के बोर्ड परीक्षा की मार्कशीट ऐसा दस्तावेज है, जो आगे प्रवेश, नौकरी, पहचान सत्यापन आदि में अनिवार्य होता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें