सीबीएसई
- फोटो : SELF
दसवीं और बारहवीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए जारी निर्देश में कहा गया है कि स्कूलों को प्रायोगिक या इंटर्नल एसेसमेंट के लिए निर्धारित अधिकतम अंकों का ध्यान रखना होगा। 10वीं व 12वीं के प्रैक्टिकल परीक्षाओं के विभिन्न विषयों के लिए अधिकतम 20 अंक निर्धारित किए गए हैं। एनसीसी के लिए अधिकतम अंक 30 है। दसवीं और बारहवीं कक्षा की मुख्य परीक्षाएं 4 मई से शुरू होंगी और 10 जून तक सभी परीक्षाओं का समापन हो जाएगा।