फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हिंसा: CBSE ने टाली कल होने वाली 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा

Wed, 26 Feb 2020 06:20 PM IST
ललित फुलारा एडुकेशन डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली में सीएए समर्थकों और विरोधियों के बीच भड़की हिंसा को देखते हुए सीबीएसई ने गुरुवार 27 फरवरी को होने वाली 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा टाल दी है। सीबीएसई ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा को उत्तर पूर्वी और पूर्वी दिल्ली के कुल 80 केंद्रों पर स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने कहा, ‘‘दिल्ली सरकार के आग्रह तथा छात्रों, कर्मचारियों एवं माता पिता को होने वाली कठिनाईयों से बचने के लिए बोर्ड ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के उत्तर पूर्व के हिस्से में कल होने वाली 12 वीं की अंग्रेजी की परीक्षा को स्थगित करने का फैसला किया है ।’’ उत्तर पूर्व दिल्ली के 73 केंद्रों पर और पूर्वी दिल्ली के सात केंद्रों पर कल होने वाली यह परीक्षा स्थगित की गयी है। अधिकारी ने बताया, ‘‘दिल्ली के बाकी हिस्सों में परीक्षा कार्यक्रम के अनुरूप ही आयोजित की जाएगी । प्रभावित छात्रों के लिए परीक्षा की अगली तारीख जल्दी ही घोषित की जाएगी ।’’

विज्ञापन


हालांकि, अभी सीबीएसई  ने ये परीक्षा कब होगी इसकी जानकारी नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही सीबीएसई परीक्षा की अगली तिथि घोषित करेगी। गौरतलब है कि दिल्ली में एक तरफ सीबीएसई की परीक्षा चल रही है और वहीं दूसरी तरफ संशोधित नागरिकता कानून को लेकर बवाल चल रहा है। दिल्ली के कई हिस्सों में सीएए विरोधियों और समर्थकों के बीच हिंसक झड़पे हुई हैं। इस हिंसा में मरने वालों की संख्या 24 हो गई है। 

इसे भी पढ़ें- Explained: 5 सवालों का जवाब आपके भीतर से निकाल देगा कोरोना का डर

 

विज्ञापन

लगातार चल रही हिंसक घटनाओं को देखते हुए बुधवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को स्थिति नियंत्रण की कमान सौंपी गई। इसके बाद वो हिंसा से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में से एक मौजपुर के दौरे के लिए पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की, हालात का जायजा लिया। इस दौरान डोभाल ने आश्वासन देते हुए कहा कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। लोग भी संतुष्ट हैं। मुझे कानून प्रवर्तन एजेंसियों पर विश्वास है। पुलिस अपना काम कर रही है।

इसे भी पढ़ें- SSC: हरियाणा में निकली सरकारी नौकरी, महीने में मिलेगी 1.5 लाख सैलरी 

वहीं डोभाल स्थानीय लोगों से यह भी कहते सुने गए कि आपलोग घर जाइए। इतनी सारी फोर्स यहां आपकी सुरक्षा के लिए ही तैनात की गई है।  डोभाल के वहां जाने पर लोगों में भी एक तसल्ली नजर आई। स्थानीय लोगों ने उनके आश्वासन पर कहा कि आपने यहां आकर हमें कह दिया, इससे हममें हिम्मत आ गई। डोभाल ने कहा कि सबलोग एक साथ मिलकर रहें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें