क्या हैं आवेदन की शर्तें?
इसके लिए स्कूलों को आवेदन करते समय यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका ऑनलाइन एफिलिएटेड स्कूल इंफॉर्मेशन सिस्टम (OSIS) डेटा सही ढंग से अपडेट हो। स्कूलों को बोर्ड के सरस पोर्टल पर संबद्धता, स्विच ओवर, अपग्रेडेशन विस्तार के लिए आवेदन करना होगा। इसके अलावा स्कूलों को वेबसाइट पर निर्धारित दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य है।
और भी पढ़ें:- Holi School Holiday 2025: होली में दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल? देखें लिस्ट
आवेदन करने के इच्छुक सभी स्कूलों को स्कूल क्वालिटी एसेसमेंट एंड एश्योरेंस फ्रेमवर्क (SQAAF) को पूरा करना होगा। अतिरिक्त विषय की शुरूआत (गैर-विज्ञान) विषय के लिए स्वीकृति चाहने वाले स्कूलों को ओएसआईएस पोर्टल में डेटा अपडेट करना होगा।
इसके साथ बोर्ड के मानदंडों के अनुसार विषय की पेशकश करनी होगी। जिन स्कूलों का विस्तार लंबे समय से लंबित हैं, उन्हें पहले विस्तार के लिए आवेदन करना होगा, उसके बाद ही उन्हें किसी अन्य श्रेणी के तहत आवेदन करने की अनुमति दी जाएगी।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
- स्कूल का मान्यता प्रमाण पत्र
- आवश्यक बुनियादी ढांचे का विवरण
- वित्तीय स्थिरता का प्रमाण
- सीबीएसई के मानदंडों के अनुरूप विषय की पेशकश का विवरण
- स्कूल की वेबसाइट पर संबंधित दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य होगा