CBSE: राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 को लागू करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शिक्षकों के लिए 14 नए कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम्स (CBPs) की शुरुआत की है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य शिक्षकों के सतत व्यावसायिक विकास को सशक्त बनाना और शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाना है।
ये प्रशिक्षण मैनुअल्स पटना में आयोजित नेशनल टीचर्स कॉन्फ्रेंस-2025 में जारी किए गए। इन्हें इस तरह तैयार किया गया है कि शिक्षक विषयों की गहरी समझ विकसित कर सकें और कक्षा शिक्षण को सरल और आकर्षक बना सकें। इसमें शिक्षकों को व्यावहारिक रणनीतियां, नवाचारपूर्ण उपकरण और संरचित सेशन प्लान उपलब्ध कराए जाएंगे।