फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Scholarship: सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए पंजीकरण का एक और मौका, अब 20 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन

Fri, 24 Oct 2025 03:59 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Scholarship: सीबीएसई ने सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 नवंबर कर दी है। योग्य छात्राओं को प्रति माह 500 रुपये की राशि दी जाएगी। यह स्कॉलरशिप अधिकतम दो वर्ष तक मिलती है।
 
विज्ञापन
छात्रवृत्ति (Scholarship) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE Extends Single Girl Child Scholarship 2025: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 नवंबर 2025 कर दी है। योग्य छात्राएं इस स्कॉलरशिप के लिए नई और नवीनीकरण (renewal) दोनों तरह के आवेदन आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर कर सकती हैं।

विज्ञापन


पहले आवेदन की अंतिम तिथि 23 अक्तूबर थी। इस योजना के तहत, वे छात्राएं जो अपने माता-पिता की एकमात्र संतान हैं और कक्षा 10 में 60% या उससे अधिक अंक प्राप्त कर चुकी हैं, उन्हें प्रति माह 500 रुपये की राशि दी जाएगी। यह स्कॉलरशिप अधिकतम दो वर्ष तक मिलती है।

CBSE Single Girl Child Scholarship Eligibility: पात्रता मानदंड

इस स्कॉलरशिप के लिए निम्नलिखित योग्यताएं तय की गई हैं:
  • छात्राएं जो कक्षा 10 में 60% अंक प्राप्त कर चुकी हैं और कक्षा 11 या 12 में पढ़ रही हैं। ट्यूशन फीस अधिकतम 1,500 रुपये प्रति माह हो।
  • गैर-निवासी भारतीय (NRI) छात्राओं के लिए ट्यूशन फीस 6,000 रुपये प्रति माह से अधिक नहीं हो।
  • भारतीय नागरिक होना अनिवार्य।
  • सीबीएसई से कक्षा 10वीं परीक्षा पास की हो।

स्कॉलरशिप कक्षा 11 पूरी करने के बाद एक वर्ष के लिए नवीनीकरण की जा सकती है। नवीनीकरण तभी होगा जब छात्रा कक्षा में प्रमोट हो और परीक्षा में कुल 50% या उससे अधिक अंक प्राप्त करे।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • मुख्य वेबसाइट लिंक पर क्लिक करें।
  • सार्वजनिक सूचना (public notice) के बगल में apply लिंक पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार दूसरे पेज पर रीडायरेक्ट होंगे।
  • आवेदन पत्र भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फीस का भुगतान करें।
  • आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें