CBSE Board Exam 2025: यहां देखें परीक्षा समय-सारणी
10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का आगाज 15 फरवरी को अंग्रजी विषय की परीक्षा के साथ होगा। वहीं, 12वीं परीक्षा की शुरुआत फिजिकल एजुकेशन विषय की परीक्षा के साथ होगी। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। कुछ विषयों के लिए परीक्षा सुबह 10:30 से 12:30 बजे तक होगी। परीक्षा शुरू होने से पहले छात्रों को 15 मिनट का समय दिया जाएगा।
और भी पढ़ें- सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं की डेटशीट; यहां देखें पूरा टाइम टेबल
छात्रों को परीक्षा केंद्र में आधे घंटे पहले पहुंचना होगा और 10 बजे के बाद किसी भी छात्र को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। सीबीएसई ने विद्यार्थियों के तनाव को कम करने और उन्हें परीक्षा की तैयारी में सहायता देने के लिए मनो-सामाजिक परामर्श सेवाएं भी शुरू की हैं। यह सेवाएं 4 अप्रैल 2025 तक उपलब्ध रहेंगी।