त्रिवेंद्रम को पहला तो पटना को मिला आखिरी स्थान
इस साल 12वीं के पास प्रतिशत के आधार पर त्रिवेंद्रम जोन पहले नंबर पर है। वहीं पटना जोन आखिरी स्थान पर रहा है। देखें जोन के आधार पर कहां कितने छात्र रहे सफल
- त्रिवेंद्रम - 97.67 फीसदी
- बेंगलुरू - 97.05 फीसदी
- चेन्नई - 96.17 फीसदी
- दिल्ली पश्चिम - 94.61 फीसदी
- दिल्ली पूर्व - 94.24 फीसदी
- पंचकूला - 92.52 फीसदी
- चंडीगढ़ - 92.04 फीसदी
- भुवनेश्वर - 91.46 फीसदी
- भोपाल - 90.95 फीसदी
- पुणे - 90.24 फीसदी
- अजमेर - 87.60 फीसदी
- नोएडा - 84.87 फीसदी
- गुवाहाटी - 83.37 फीसदी
- देहरादून - 83.22 फीसदी
- प्रयागराज - 82.49 फीसदी
- पटना - 74.57 फीसदी
ये भी पढ़ें- CBSE 12th Result 2020: परीक्षा में 92.15 फीसदी अंक हासिल कर लड़कियों ने मारी बाजी
फोन कॉल पर भी पा सकते हैं रिजल्ट
यदि वेबसाइट नहीं खुल रही है, तो परेशान न हों। आप अपना रिजल्ट फोन कॉल पर भी पता कर सकते हैं। सीबीएसई ने आईवीआरएस की सुविधा भी दी है। इसके लिए आपको नीचे दिए नंबर पर कॉल करना होगा। कॉल के दौरान जब पूछा जाए तो मोबाइल में ही अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें। आपको रिजल्ट मिल जाएगा।
इन नंबरों पर करें कॉल - 011-24300699, 011-28127030