CBSE New Datesheet 2024: ये हुए बदलाव
कक्षा 10 का तिब्बती पेपर जो 4 मार्च, 2024 को आयोजित होने वाला था, उसे 23 फरवरी के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है और रिटेल पेपर जो 16 फरवरी के लिए निर्धारित किया गया था, अब 28 फरवरी, 2024 को आयोजित किया जाएगा। इसी तरह, कक्षा 12 के लिए, फैशन स्टडीज की परीक्षा जो कि 11 मार्च के लिए निर्धारित थी, उसे बदलकर 21 मार्च 2024 कर दिया गया है।
CBSE LOC Form Correction, लिस्ट ऑफ कैंडिडेट फॉर्म में करें सुधार
सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों के विवरण के लिए लिस्ट ऑफ कैंडिडेट फॉर्म जारी किया था। एलओसी फॉर्म 10वीं और 12वीं के सभी छात्रों को भरना अनिवार्य था। बोर्ड ने अब एलओसी फॉर्म करेक्शन विंडो भी खोल दी है।
यहां करें लिस्ट ऑफ कैंडिडेट फॉर्म में संशोधन
एलओसी फॉर्म में सुधार करने के लिए आधिकारिक पोर्टल parikshasangam.cbse.gov.in पर जाना होगा। इसके लिए स्कूलों को 500 रुपये का जुर्माना भरना होगा, जबकि आवेदन फॉर्म में संशोधन करने वाले छात्रों को 1000 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। सुधार विंडो के दौरान सिर्फ उम्मीदवार अपने नाम में हुई गलतियों को सिर्फ सुधार सकता है।