फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Date Sheet 2024: जानिए कैसे करें 10वीं और 12वीं की डेटशीट डाउनलोड

Tue, 12 Dec 2023 06:13 PM IST
आदर्श शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

CBSE Class 10th and 12th Time Table 2024:सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। आईये हम आपको बताते हैं कैसे करें डाउनलोड...
विज्ञापन
सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं के जारी की डेटशीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 How to Download CBSE Exam Date Sheet : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी कर दी है। डेटशीट के मुताबिक पहली परीक्षा 15 फरवरी को होगी, जो दो अप्रैल तक चलेगी। वहीं 10वीं की परीक्षा 13 मार्च को समाप्त हो जाएगी। 
विज्ञापन


दो पालियों में होंगी परीक्षाएं 
सीबीएसई द्वारा जारी डेटशीट के मुताबिक परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली परीक्षा सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी जो दोपहर 1.30 बजे तक चलेगी। दूसरी परीक्षा सुबह 10.30 से 12.30 बजे तक चलेगी।  

आईये हम आपको बताते हैं कैसे डाउनलोड करें डेटशीट...

पहला कदम- सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।

दूसरा कदम- वेबसाइट खुलने के बाद लेटेस्ट न्यूज (Latest News) सेक्शन में जाएं

तीसरा कदम- वहां मौजूद CBSE Class 10 board exam 2024 datesheet या CBSE Class 12 board exam 2024 datesheet लिंक पर क्लिक करें। 

चौथा कदम- डेटशीट पर क्लिक करते ही पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। जिसमें विषयवार बोर्ड परीक्षा की सारिणी को देख सकते हैं। 

पांचवा कदम- पीडीएफ डाउनलोड करने के बाद आप इसे प्रिंटआउट करवा लें, जिससे आपको परीक्षा की तारीखों को बार-बार देखने के लिए वेबसाइट पर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें