फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET Result 2023 Out: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Mon, 25 Sep 2023 04:14 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CTET August Exam Result 2023:  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने  केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। 
 
विज्ञापन
CBSE CTET Result 2023 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE CTET 2023 Result Out: ctet exam 2023, ctet result 2023, ctet 2023 result date, ctet scorecard 2023, ctet cuotff 2023, ctet marksheet 2023, ctet sarkari result, cbse ctet result 2023, ctet result by name and date of birth, how to check ctet result केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने  केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर का उपयोग करना होगा।

विज्ञापन

कट-ऑफ अंक

सीबीएसई ने कहा कि सीटीईटी परीक्षा का कट-ऑफ सामान्य के लिए 60 प्रतिशत यानी 90 अंक है, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 55 प्रतिशत यानी 82.5 अंक है। बता दें कि परीक्षा 20 अगस्त को आयोजित की गई थी। अंतरिम उत्तर कुंजी इस महीने की शुरुआत में जारी की गई थी। 

इस बार, 29 लाख से अधिक उम्मीदवार पंजीकृत थे। जिनमें पेपर 1 के लिए 15,01,719 (कक्षा 1 से 5 के लिए) और पेपर 2 के लिए 14,02,184 (कक्षा 6 से 8 के लिए) अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरा था। परीक्षा में उपस्थिति करीब 80 फीसदी रही। जो उम्मीदवार पेपर 1 पास करते हैं वे कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों को पढ़ाने के लिए योग्य होते हैं और जो उम्मीदवार पेपर 2 पास करते हैं वे कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को पढ़ाने के लिए योग्य होते हैं।
विज्ञापन

CBSE CTET Result ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट - ctet.nic.in पर जाएं।

  • होमपेज पर CTET 2023 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।

  • फिर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।

  • CTET Result 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

  • CTET रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें