CBSE CTET 2022 Correction Window Starts: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) दिसंबर 2022 के लिए सोमवार, 28 नवंबर को ऑनलाइन सुधार विंडो खोल दी है। पंजीकृत उम्मीदवार तीन दिसंबर तक आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in के माध्यम से अपने CTET फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) दिसंबर 2022 परीक्षा 16 दिसंबर, 2022 से 13 जनवरी, 2023 तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होने वाली है। परीक्षा दो पालियों में होगी- सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित किया जाएगा।