CBSE CTET 2022 परीक्षा केंद्र पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर
सीबीएसई की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, ऑनलाइन सुधार के लिए करेक्शन विंडो सोमवार, 28 नवंबर, 2022 को शुरू की गई थी। यह शनिवार, तीन दिसंबर, 2022 तक सक्रिय रहेगी। इस तिथि के बाद किसी भी परिस्थिति में किसी भी सुधार की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा, इस अवधि के दौरान, यदि किसी विशेष शहर में क्षमता उपलब्ध है, तो उम्मीदवार अपनी पसंद का परीक्षा शहर भी बदल सकते हैं। यह सुविधा भी पहले आओ पहले पाओ के आधार पर ही उपलब्ध होगी।