फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Results 2023: सीबीएसई रिजल्ट का इंतजार खत्म; ऐसे मिलेगी ऑनलाइन मार्क शीट, पढ़ें दिशा-निर्देश

Fri, 12 May 2023 03:57 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Results 2023 Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई ने कक्षा 10वीं 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। बोर्ड ने डिजीलॉकर के लिए सुरक्षा पिन पर एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। सीबीएसई रिजल्ट से जुड़ी खबरें अंग्रेजी में पढ़ने के लिए MY Results Plus Results.Amarujala.Com क्लिक करें।
विज्ञापन
CBSE Results 2023 Out - फोटो : अमर उजाला - फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE Results 2023 Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई कक्षा 10वीं 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। बोर्ड ने अब डिजीलॉकर के लिए सुरक्षा पिन पर एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। डिजीलॉकर ने ट्वीट करते हुए रिजल्ट देखने की पूरी प्रक्रिया बताई है। साथ ही कहा है कि छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। नतीजे जारी हो चुके हैं। 

विज्ञापन


सीबीएसई रिजल्ट से जुड़ी खबरें अंग्रेजी में पढ़ने के लिए MY Results Plus Results.Amarujala.Com क्लिक करें। 
 

सीबीएसई के मुताबिक, स्कूलों को छात्रों के साथ सुरक्षा पिन साझा करनी होगी। सीबीएसई ने स्कूलों को सर्कुलर भेज दिया है। छात्र ध्यान दें कि इस पिन से आपको उनका डिजीलॉकर अकाउंट बनाना होगा। सीबीएसई कक्षा 10वीं 12वीं के छात्र डिजीलॉकर से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। 

सीबीएसई रिजल्ट से जुड़ी खबरें अंग्रेजी में पढ़ने के लिए MY Results Plus Results.Amarujala.Com क्लिक करें। 
 

नोटिस के अनुसार, छात्रों के डेटा की सुरक्षा और गोपनीयता को और मजबूत करने के लिए, पिछले साल सीबीएसई ने छात्रों के डिजीलॉकर खातों के लिए छह अंकों का सुरक्षा पिन आधारित एक्टिवेशन शुरू किया था। छात्रों के अनुसार सुरक्षा पिन फाइल स्कूलों को उनके डिजीलॉकर खातों में उपलब्ध कराई जा रही है, जहां से स्कूल बोर्ड द्वारा बताए अनुसार सुरक्षा पिन डाउनलोड कर सकते हैं और व्यक्तिगत छात्रों को प्रसारित कर सकते हैं।

 
विज्ञापन

CBSE Result on DigiLocker

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें